कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धनवीर सिंह नेगी के परिवार को ₹1.50 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा

मंत्री जोशी ने कहा – कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में उत्तरकाशी जनपद के पुरोला ब्लॉक के ग्राम हुडोली निवासी धनवीर सिंह नेगी के परिजनों को ₹1.50 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा।

विदित हो कि धनवीर सिंह नेगी यूपीसीएल में उपनल के माध्यम से कार्यरत थे और अप्रैल माह में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से उनका दुखद निधन हो गया था। मंत्री जोशी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके पिता बलबीर सिंह नेगी को चेक प्रदान किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपनल के माध्यम से शीघ्र ही दुर्घटना बीमा के अंतर्गत 50 लाख रुपये की एकमुश्त राशि भी परिजनों को दी जाएगी। इस दौरान मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ कर्मचारियों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर उपनल एमडी बिग्रेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट, पिता बलबीर सिंह नेगी, प्रकाश रावत, हेमराज रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीकेटीसी के नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार

कार्यभार ग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की रही उपस्थिति देहरादून। बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के ( बीकेटीसी ) नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी,उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने बीकेटीसी के देहरादून स्थित कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया जबकि उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती 12 मई को जोशीमठ में कार्यभार ग्रहण करेंगे । […]
बीकेटीसी के नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार

You May Like