कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया मतदान

News Hindi Samachar

सोमेश्वर, अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार सुबह अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर में मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील भी की।

गुरुवार सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या सोमेश्वर के शहीद बिशन सिंह बोरा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज स्थित अपने बूथ पर पहुंची। यहां उन्होंने लाइन में लगकर मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के उपरांत कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है इसलिए हर किसी को आज के दिन सबसे पहले मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण जागरूक मतदाताओं की सहभागिता से ही संभव होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम धामी ने अपनी माताजी के साथ किया मतदान

ग्रामीणों से पंचायत चुनाव में उत्साहपूर्वक मतदान करने का किया आग्रह ऊधमसिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के क्रम में गुरुवार को राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नगला तराई, जिला ऊधमसिंह नगर में बूथ न0 3 पर लाईन में लगकर मतदान किया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी माताजी […]
सीएम धामी ने अपनी माताजी के साथ किया मतदान

You May Like