कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण

News Hindi Samachar

पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।

महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए प्रशासन को हर स्तर पर सतर्क रहकर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

Next Post

सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी- सतपाल महाराज

जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला योजना समिति की बैठक हरिद्वार। जनपद के विकास योजनाओं के लिए जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति […]
सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी- सतपाल महाराज

You May Like