कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने टिहरी प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

News Hindi Samachar

पत्रकारिता लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है, जो समाज को जागरूक, सचेत और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है- सुबोध उनियाल

टिहरी गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने न्यू टिहरी प्रेस क्लब में आयोजित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी नव-निर्वाचित पत्रकारों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री उनियाल ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है, जो समाज को जागरूक, सचेत और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि मीडिया न केवल जनभावनाओं को सही दिशा देता है, बल्कि शासन और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य भी करता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में टिहरी के पत्रकार निष्पक्षता, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह रावत, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पत्रकार उपस्थित रहे।

Next Post

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया ध्वजारोहण

भाजपा अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य करने वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है- महेंद्र भट्ट  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय, देहरादून में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने […]
भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया ध्वजारोहण

You May Like