‘बागी 4’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्मटाइगर श्रॉफ के चाहने वालों का लंबा इंतज़ार खत्म हो गया है। एक्शन और रोमांच से भरपूर ‘बागी’ फ्रैंचाइज़ी की चौथी किस्त का टीज़र 11 अगस्त को लॉन्च कर दिया गया। करीब 1 मिनट 49 सेकंड के इस वीडियो में टाइगर अपने दुश्मनों पर बिना किसी रहम के कातिलाना वार करते नज़र आ रहे हैं। उनका आक्रामक अंदाज़ और तेज़तर्रार मूव्स दर्शकों में जोश भर देते हैं। शुरुआत से ही रोंगटे खड़े कर देने वाला माहौल टीज़र की शुरुआत टाइगर के दमदार डायलॉग— “जरूरत और जरूरी में फर्क होता है”—से होती है। इसके बाद स्क्रीन पर हथियारों की चमक और जबरदस्त फाइट सीक्वेंस छा जाते हैं। हर फ्रेम में टाइगर की गुस्से से भरी आंखें और बेजोड़ एक्शन स्किल्स, फिल्म को लेकर उत्सुकता को दोगुना कर देते हैं। खलनायक के रूप में संजय दत्त का जलवा टीज़र में संजय दत्त एक खतरनाक विलेन के रूप में नज़र आते हैं, जिनके साथ टाइगर की भिड़ंत देखने लायक है। वहीं, सोनम बाजवा अपनी स्क्रीन प्रेज़ेंस से ग्लैमर और एक्शन दोनों का तड़का लगाती हैं। हरनाज संधू भी इस बार सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बल्कि दमदार एक्शन के साथ सरप्राइज़ पैकेज बनकर उभर रही हैं। रिलीज़ डेट और टीम ‘बागी 4’ का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, सोनम बाजवा, संजय दत्त और हरनाज संधू अहम भूमिकाओं में हैं। यह एक्शन से भरपूर फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। (साभार)

News Hindi Samachar

टाइगर श्रॉफ के चाहने वालों का लंबा इंतज़ार खत्म हो गया है। एक्शन और रोमांच से भरपूर ‘बागी’ फ्रैंचाइज़ी की चौथी किस्त का टीज़र 11 अगस्त को लॉन्च कर दिया गया। करीब 1 मिनट 49 सेकंड के इस वीडियो में टाइगर अपने दुश्मनों पर बिना किसी रहम के कातिलाना वार […]

TIFF में होगी ‘शोले’ की भव्य वापसी, 4K में दिखेगी क्लासिक फिल्म

News Hindi Samachar

भारतीय सिनेमा की कालजयी फिल्म शोले का विशेष प्रीमियर 6 सितंबर 2025 को टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (TIFF) में आयोजित किया जाएगा। यह स्क्रीनिंग टोरंटो के प्रतिष्ठित रॉय थॉमसन हॉल में होगी, जहां 1800 दर्शक एक साथ इस ऐतिहासिक फिल्म का आनंद ले सकेंगे। सिप्पी फिल्म्स और एक फाउंडेशन के […]

विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म ‘किंगडम’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आये अभिनेता

News Hindi Samachar

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘किंगडम’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें वह एक अंडरकवर एजेंट की दमदार भूमिका निभाते दिख रहे हैं। भाई के लिए लड़ाई, देश के लिए मिशन और दुश्मनों से टक्कर—इस ट्रेलर में […]

शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप

News Hindi Samachar

5 दिन में सिर्फ 1.56 करोड़ कमा पाई फिल्म इस साल कई स्टारकिड्स ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन अधिकतर की पहली फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं। अमन देवगन, राशा थडानी और जुनैद खान की डेब्यू फिल्मों ने जहां बॉक्स ऑफिस पर फीका प्रदर्शन किया, […]

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का जादू, पहले वीकेंड में कमाए सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये

News Hindi Samachar

बॉलीवुड में नए चेहरों की एंट्री हमेशा चर्चा में रहती है, और इस बार यह चर्चा शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को लेकर थी। संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया ने इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखा, जहां उनके अपोजिट […]

राजकुमार राव की ‘मालिक’ सिनेमाघरों में रिलीज — पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत

News Hindi Samachar

हमेशा मिडिल क्लास युवक या रोमांटिक किरदारों में नजर आने वाले राजकुमार राव इस बार पूरी तरह बदले अवतार में दिखाई दे रहे हैं। उनकी नई फिल्म ‘मालिक’ शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। गैंगस्टर की भूमिका में नजर आ रहे राजकुमार राव का यह नया […]

‘आप जैसा कोई’ को मिले मिक्स रिव्यू, माधवन-फातिमा की जोड़ी पर फिदा हुए फैन्स

News Hindi Samachar

मुंबई। आर माधवन और फातिमा सना शेख की नई रोमांटिक फिल्म ‘आप जैसा कोई’ आज 11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर आना शुरू हो गई हैं। नेटिज़न्स ने फिल्म को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं […]

आधुनिकता के अनेक सार्थक पक्ष भी हैं जो समाज को बेहतर बनाते हैं

News Hindi Samachar

भारत डोगरा आधुनिक समाज में अनेक स्तरों पर जटिलताएं बढ़ रही हैं। तकनीकी बदलाव तेजी से हो रहे हैं, और सामान्य जनजीवन पर उनका असर बड़े स्तर पर हो रहा है। मोबाइल फोन और सोशल मीडिया को ही लें तो इनका बहुत व्यापक असर हुआ है। दैनिक जीवन को हमने […]

दक्षेस से भारत को सतर्क रहने की जरूरत

News Hindi Samachar

डॉ. ब्रह्मदीप अलूने महाशक्तियों की राजनीतिक और आर्थिक महत्त्वाकांक्षाओं ने तीसरी दुनिया के उभरने की संभावनाओं को सुनियोजित तरीके से खत्म कर दिया है। इसका प्रतिबिंब है दक्षिण एशिया और इन देशों का क्षेत्रीय संगठन दक्षेस जिसे सार्क भी कहा जाता है। अमेरिकी प्रभाव में पाकिस्तान की जमीन का सैन्य […]

एक अच्छे, भले और नेक प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह

News Hindi Samachar

हरिशंकर व्यास शीर्षक चौंका सकता है। पर जरा समकालीन भारत अनुभवों और उनकी दिशा में झांके तो अगले बीस-पच्चीस वर्षों की क्या भारत संभावना दिखेगी? भारत पिछले दस वर्षों की विरासत में कदम उठाता हुआ होगा। इस विरासत का मंत्र और अनुभव बुद्धि नहीं लाठी है। हार्वर्ड नहीं हार्डवर्क है। […]