Crime Archives : News Hindi Samachar https://newshindisamachar.com/category/crime/ News Hindi Samachar Thu, 16 Apr 2026 09:08:46 +0000 en-US hourly 1 https://newshindisamachar.com/wp-content/uploads/2021/02/cropped-logo-32x32.png Crime Archives : News Hindi Samachar https://newshindisamachar.com/category/crime/ 32 32 191677313 सस्ते सोने के नाम पर 2.49 करोड़ की ठगी, गुरुग्राम पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़ https://newshindisamachar.com/fraud-of-%e2%82%b92-49-crore-under-the-pretext-of-cheap-gold-gurugram-police-busted-the-gang/ Thu, 16 Apr 2026 09:08:46 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=66405 गुरुग्राम – गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते सोने के सिक्कों का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक व्यक्ति से करीब 2.49 करोड़ रुपये नकद और लगभग 50 तोला सोना ठग […]

The post सस्ते सोने के नाम पर 2.49 करोड़ की ठगी, गुरुग्राम पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़ appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
गुरुग्राम – गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते सोने के सिक्कों का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक व्यक्ति से करीब 2.49 करोड़ रुपये नकद और लगभग 50 तोला सोना ठग लिया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले असली सोने के सिक्के दिखाकर पीड़ित का भरोसा जीता। ज्वेलर्स से जांच में सिक्के असली पाए गए, जिससे शिकायतकर्ता उनके झांसे में आ गया। इसके बाद आरोपियों ने बड़ी डील का लालच देकर 2 मार्च 2026 को उससे भारी रकम और सोना ले लिया और बदले में नकली पीतल के सिक्के थमा दिए।

अपराध शाखा सेक्टर-43 की टीम ने कार्रवाई करते हुए सोलंकी प्रभुभाई गुलशनभाई, पंकज शर्मा, मनीष कमलेश शाह और ईश्वर मारवाड़ी को गिरफ्तार किया। इनमें से दो आरोपियों को गुरुग्राम से और दो को गुजरात से पकड़ा गया। पुलिस ने इनके पास से 2.30 करोड़ रुपये नकद और 678 ग्राम सोना बरामद किया है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह पढ़े-लिखे लोगों को निशाना बनाता था। आरोपी मजदूर बनकर लोगों को बताते थे कि उन्हें खुदाई में सोने-चांदी के सिक्के मिले हैं। पहले कुछ असली सिक्के दिखाकर विश्वास जीतते और फिर नकली सिक्के देकर फरार हो जाते थे।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह का सरगना प्रभुभाई पिछले 25 वर्षों से इस तरह की ठगी में शामिल है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। उसने ठगी के पैसों से संपत्ति भी खरीदी है। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जांच कर रही है।

The post सस्ते सोने के नाम पर 2.49 करोड़ की ठगी, गुरुग्राम पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़ appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
66405
धारावी में दिनदहाड़े मर्डर, युवक की उसके ही दोस्त ने की बेरहमी से हत्या https://newshindisamachar.com/daylight-murder-in-dharavi-young-man-brutally-killed-by-his-own-friend/ Mon, 23 Mar 2026 09:37:01 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=65727 पुलिस ने आरोपी को मौके से किया गिरफ्तार मुंबई। मुंबई के धारावी इलाके में दिनदहाड़े हुई एक निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। एक युवक की उसके ही दोस्त ने बेरहमी से हत्या कर दी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को […]

The post धारावी में दिनदहाड़े मर्डर, युवक की उसके ही दोस्त ने की बेरहमी से हत्या appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
पुलिस ने आरोपी को मौके से किया गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के धारावी इलाके में दिनदहाड़े हुई एक निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। एक युवक की उसके ही दोस्त ने बेरहमी से हत्या कर दी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

धारावी क्षेत्र में हुई इस वारदात में 20 वर्षीय युवक की उसके परिचित ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने युवक पर 20 से ज्यादा बार वार किए और गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय मौजूद लोगों के अनुसार, आरोपी हमले के दौरान लगातार धमकियां दे रहा था, जिससे आसपास के लोग खौफ में आ गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को वहीं से हिरासत में ले लिया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक एक-दूसरे को पहले से जानते थे और उनके बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और घटना के पीछे के सभी कारणों को खंगाला जा रहा है।

गौरतलब है कि मुंबई में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। इससे पहले भी एक अन्य मामले में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चलती ट्रेन के सामने धक्का दे दिया था, जिसमें महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने उस मामले में भी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

कुल मिलाकर, लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

The post धारावी में दिनदहाड़े मर्डर, युवक की उसके ही दोस्त ने की बेरहमी से हत्या appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
65727
युवक ने धारदार हथियार से हमला कर युवती को उतारा मौत के घाट https://newshindisamachar.com/the-young-man-attacked-the-woman-with-a-sharp-weapon-and-killed-her/ Mon, 02 Feb 2026 06:38:22 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=64309 हत्या के बाद इलाके में दहशत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा देहरादून। कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत दूल्हा बाजार के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गली में एक युवक ने धारदार हथियार से एक युवती पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के […]

The post युवक ने धारदार हथियार से हमला कर युवती को उतारा मौत के घाट appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
हत्या के बाद इलाके में दहशत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

देहरादून। कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत दूल्हा बाजार के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गली में एक युवक ने धारदार हथियार से एक युवती पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को उपचार के लिए दून चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, हमला घर के बाहर किया गया, जहां बाइक सवार युवक ने अचानक युवती पर चापड़ से वार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं और मामले में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

The post युवक ने धारदार हथियार से हमला कर युवती को उतारा मौत के घाट appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
64309
कर्नाटक: हुबली में 13 वर्षीय लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में तीन नाबालिग गिरफ्तार https://newshindisamachar.com/karnataka-three-minors-arrested-in-hubli-on-charges-of-sexually-assaulting-a-13-year-old-girl/ Sun, 04 Jan 2026 07:51:44 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=63411 कर्नाटक- कर्नाटक के हुबली में एक 13 वर्षीय लड़की के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच है और उनके खिलाफ बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम (POCSO) तथा […]

The post कर्नाटक: हुबली में 13 वर्षीय लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में तीन नाबालिग गिरफ्तार appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
कर्नाटक- कर्नाटक के हुबली में एक 13 वर्षीय लड़की के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच है और उनके खिलाफ बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम (POCSO) तथा किशोर न्याय (देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला पिछले सात से आठ दिनों तक चलने वाली घटनाओं से जुड़ा है। लड़की के माता-पिता दिन के समय घर से बाहर रहते थे, और इसी दौरान आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।

हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार ने बताया कि तीनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया गया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

पुलिस ने परिवार के सहयोग से लड़की की सुरक्षा सुनिश्चित की है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आगे की जांच बंद कमरे और विशेषज्ञों की मौजूदगी में की जा रही है।

हालांकि हुबली मामला हाल ही का है, लेकिन यह भारत में बढ़ते बाल यौन अपराधों की चिंता को फिर से उजागर करता है। जनवरी में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में चार वर्षीय बच्ची के साथ हुई हिंसक घटना ने देश में सुरक्षा और जागरूकता की अहमियत को रेखांकित किया था।

The post कर्नाटक: हुबली में 13 वर्षीय लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में तीन नाबालिग गिरफ्तार appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
63411
तुषार हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता- मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार https://newshindisamachar.com/police-achieve-major-breakthrough-in-tushar-murder-case-one-accused-arrested-after-an-encounter/ Sun, 14 Dec 2025 10:55:54 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=62726 आरोपी हाशिम के पैर में लगी गोली खटीमा। तुषार हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी हाशिम को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की […]

The post तुषार हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता- मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
आरोपी हाशिम के पैर में लगी गोली

खटीमा। तुषार हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी हाशिम को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी झनकट क्षेत्र में छिपा हुआ था और लंबे समय से फरार चल रहा था।

झनकट क्षेत्र में हुई मुठभेड़

पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्याकांड का आरोपी झनकट इलाके में छिपा है। देर रात करीब एक बजे झनकट ईंट भट्ठे के पास पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे काबू में ले लिया गया। सीओ खटीमा विमल रावत ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

विवाद से शुरू हुई थी वारदात

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे आश्रम पद्धति स्कूल के पीछे रहने वाला तुषार शर्मा (24) बस स्टॉप के पास एक चाय की दुकान पर मौजूद था। उसके साथ अभय और सलमान भी थे। इसी दौरान कुछ युवकों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस झगड़े के दौरान तीनों युवकों पर चाकुओं से हमला किया गया।

अस्पताल में हुई तुषार की मौत

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने तुषार शर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद शहर में तनाव

शनिवार सुबह युवक की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के पास एकत्र हो गए। इस दौरान एक चाय की दुकान में आगजनी और आसपास की दुकानों में तोड़फोड़ की गई। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। हालात को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस की अपील

पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और मामले की जांच जारी है।

The post तुषार हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता- मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
62726
महिला ने भाई और साथियों संग रची पति की हत्या की साजिश, फिर जंगल में ले जाकर उतारा मौत के घाट https://newshindisamachar.com/the-woman-conspired-with-her-brother-and-accomplices-to-murder-her-husband-then-took-him-to-the-forest-and-killed-him/ Fri, 05 Dec 2025 11:21:19 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=62422 मृतक तिपन्ना तलाक देने को तैयार नहीं था, पत्नी हसीना ने करवाया कत्ल ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में वैवाहिक विवाद ने एक दिल दहला देने वाली वारदात का रूप ले लिया। तलाक को लेकर चल रहे तनाव के बीच एक महिला ने अपने पति की हत्या की साजिश रच […]

The post महिला ने भाई और साथियों संग रची पति की हत्या की साजिश, फिर जंगल में ले जाकर उतारा मौत के घाट appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
मृतक तिपन्ना तलाक देने को तैयार नहीं था, पत्नी हसीना ने करवाया कत्ल

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में वैवाहिक विवाद ने एक दिल दहला देने वाली वारदात का रूप ले लिया। तलाक को लेकर चल रहे तनाव के बीच एक महिला ने अपने पति की हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस को मुंबई–नासिक राजमार्ग के पास झाड़ियों में एक जला हुआ और सड़ा हुआ शव मिला, जिसकी पहचान बाद में कर्नाटक के बेल्लारी निवासी तिपन्ना के रूप में हुई। मामले की जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में खुलासा हुआ कि तिपन्ना और उसकी पत्नी हसीना महबूब शेख के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था, जिसके चलते दोनों अलग-अलग रह रहे थे। हसीना तलाक चाहती थी, लेकिन तिपन्ना इसके लिए तैयार नहीं था। इसी विवाद ने हत्या का रूप ले लिया।

भाई और साथियों के साथ रची साजिश
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने अपने भाई फैयाज जाकिर हुसैन शेख (35) और उसके दो साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई। 17 नवंबर को ये तीनों तिपन्ना को घुमाने के बहाने शाहपुर के पास एक जंगली इलाके में ले गए, जहां उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की और बाद में उसे राजमार्ग के किनारे फेंक दिया।

25 नवंबर को शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुँची। पूछताछ के दौरान फैयाज ने स्वीकार किया कि उसने बहन के कहने पर ही हत्या को अंजाम दिया।

शाहपुर पुलिस ने हसीना, उसके भाई और दो साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 103(1) (हत्या) और 238 (साक्ष्य नष्ट करने) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब वारदात की हर कड़ी की गहन जांच कर रही है।

The post महिला ने भाई और साथियों संग रची पति की हत्या की साजिश, फिर जंगल में ले जाकर उतारा मौत के घाट appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
62422
ज्वालापुर में सराफा कारोबारी के घर चोरी, कीमती सामान लेकर फरार हुई दो नौकरानियां https://newshindisamachar.com/theft-in-the-house-of-a-bullion-trader-in-jwalapur-two-maids-absconded-with-valuables/ https://newshindisamachar.com/theft-in-the-house-of-a-bullion-trader-in-jwalapur-two-maids-absconded-with-valuables/#respond Fri, 08 Aug 2025 10:41:05 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=60697 पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, छानबीन तेज, आसपास के इलाकों में दबिश, जल्द गिरफ्तारी का दावा हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी के घर काम करने वाली नेपाली मूल की दो घरेलू नौकरानियों ने परिवार के तीन सदस्यों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और घर से […]

The post ज्वालापुर में सराफा कारोबारी के घर चोरी, कीमती सामान लेकर फरार हुई दो नौकरानियां appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, छानबीन तेज, आसपास के इलाकों में दबिश, जल्द गिरफ्तारी का दावा

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी के घर काम करने वाली नेपाली मूल की दो घरेलू नौकरानियों ने परिवार के तीन सदस्यों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और घर से कीमती सामान लेकर फरार हो गईं। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरके एनक्लेव, आर्यनगर निवासी यशपाल मल्होत्रा के घर दोनों नौकरानियों ने यशपाल, उनकी पत्नी जीत मल्होत्रा और चार वर्षीय पोते शिवा को दोपहर का खाना परोसा। खाना खाने के बाद तीनों बेहोश हो गए। इस दौरान आरोपित महिलाएं घर से सामान चोरी कर भाग निकलीं।

शाम को होश आने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें दोनों आरोपित घर से निकलते हुए दिख रही हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

The post ज्वालापुर में सराफा कारोबारी के घर चोरी, कीमती सामान लेकर फरार हुई दो नौकरानियां appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
https://newshindisamachar.com/theft-in-the-house-of-a-bullion-trader-in-jwalapur-two-maids-absconded-with-valuables/feed/ 0 60697
चेकिंग अभियान में बड़ी सफलता, त्यूणी में पकड़ी गई अवैध विस्फोटक सामग्री https://newshindisamachar.com/big-success-in-checking-campaign-illegal-explosive-material-seized-in-tyuni/ https://newshindisamachar.com/big-success-in-checking-campaign-illegal-explosive-material-seized-in-tyuni/#respond Fri, 11 Jul 2025 09:28:44 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=59780 तीन आरोपी हिरासत में, डायनामाइट और डेटोनेटर के साथ गिरफ्तार 125 किलो डायनामाइट, डेटोनेटर और तार के साथ पकड़े गए आरोपी, दस्तावेज नहीं दिखा पाए देहरादून। उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में थाना त्यूणी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ऑल्टो […]

The post चेकिंग अभियान में बड़ी सफलता, त्यूणी में पकड़ी गई अवैध विस्फोटक सामग्री appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
तीन आरोपी हिरासत में, डायनामाइट और डेटोनेटर के साथ गिरफ्तार

125 किलो डायनामाइट, डेटोनेटर और तार के साथ पकड़े गए आरोपी, दस्तावेज नहीं दिखा पाए

देहरादून। उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में थाना त्यूणी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ऑल्टो कार से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान जब इस संदिग्ध वाहन को रोका गया, तो तलाशी में कार से 125 किलोग्राम डायनामाइट, दो डिब्बे डेटोनेटर, लाल तार का रोल, और एक बंडल बत्ती बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी कोई वैध दस्तावेज या अनुमति नहीं दिखा पाए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू, रोहित और सुनील के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और इस बात का पता लगाने की कोशिश में है कि यह विस्फोटक सामग्री कहां ले जाई जा रही थी और इसका उद्देश्य क्या था।

The post चेकिंग अभियान में बड़ी सफलता, त्यूणी में पकड़ी गई अवैध विस्फोटक सामग्री appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
https://newshindisamachar.com/big-success-in-checking-campaign-illegal-explosive-material-seized-in-tyuni/feed/ 0 59780
हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से डेढ़ लाख की ठगी, महिला आरोपी गिरफ्तार https://newshindisamachar.com/a-young-man-was-cheated-of-rs-1-5-lakh-in-the-name-of-getting-him-a-job-in-the-high-court-woman-accused-arrested/ https://newshindisamachar.com/a-young-man-was-cheated-of-rs-1-5-lakh-in-the-name-of-getting-him-a-job-in-the-high-court-woman-accused-arrested/#respond Sun, 06 Jul 2025 11:05:18 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=59629 पंचकूला: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी युवक से ₹1.5 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने न केवल पैसा लिया बल्कि फर्जी जॉइनिंग लेटर भी थमा दिया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपी महिला आकृति यादव […]

The post हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से डेढ़ लाख की ठगी, महिला आरोपी गिरफ्तार appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
पंचकूला: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी युवक से ₹1.5 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने न केवल पैसा लिया बल्कि फर्जी जॉइनिंग लेटर भी थमा दिया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपी महिला आकृति यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भी महेंद्रगढ़ की ही रहने वाली है।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, फिर हुआ भरोसे का सौदा

पीड़ित दीपक, जो बावल स्थित पॉस्को कंपनी में ट्रॉलिंग हेल्पर के रूप में कार्यरत है, ने बताया कि उसकी तीन महीने पहले इंस्टाग्राम पर आकृति यादव से दोस्ती हुई थी। आकृति ने खुद को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की कर्मचारी बताया। उसने दीपक को भरोसा दिलाया कि 2024 में हाईकोर्ट में हुई क्लर्क और चपरासी की भर्ती में कुछ पद खाली रह गए हैं और वह उसे नौकरी दिला सकती है। दीपक ने आकृति को जरूरी दस्तावेज भेजे और ₹1.5 लाख का भुगतान किया।

फर्जी लेटर और पुलिस शिकायत

27 जून को आकृति ने वीडियो कॉल पर दीपक को एक जॉइनिंग लेटर दिखाया और 4 जुलाई को जब दीपक हाईकोर्ट पहुंचा, तो आकृति ने उसे कैंटीन में बुलाकर फर्जी जॉइनिंग लेटर सौंप दिया। लेटर पर शक होने पर दीपक ने तुरंत सेक्टर-3 थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आकृति यादव को गिरफ्तार कर लिया।

केस दर्ज, आगे की जांच जारी

पुलिस ने आकृति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की पूछताछ की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि इस फर्जीवाड़े में कोई और शामिल था या नहीं।

The post हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से डेढ़ लाख की ठगी, महिला आरोपी गिरफ्तार appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
https://newshindisamachar.com/a-young-man-was-cheated-of-rs-1-5-lakh-in-the-name-of-getting-him-a-job-in-the-high-court-woman-accused-arrested/feed/ 0 59629
मसूरी में ओवररेटिंग को लेकर हिंसक झड़प, दो लोग घायल https://newshindisamachar.com/violent-clash-over-overrating-in-mussoorie-two-people-injured/ https://newshindisamachar.com/violent-clash-over-overrating-in-mussoorie-two-people-injured/#respond Sun, 22 Jun 2025 07:23:48 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=59227 पर्यटन सीजन में शराब के दाम पर बढ़ते विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस जांच में जुटी मसूरी। पर्यटन सीजन के चरम पर पहुंचने के साथ ही मसूरी में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग के खिलाफ नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। शनिवार देर रात घंटाघर स्थित एक बीयर शॉप […]

The post मसूरी में ओवररेटिंग को लेकर हिंसक झड़प, दो लोग घायल appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
पर्यटन सीजन में शराब के दाम पर बढ़ते विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस जांच में जुटी

मसूरी। पर्यटन सीजन के चरम पर पहुंचने के साथ ही मसूरी में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग के खिलाफ नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। शनिवार देर रात घंटाघर स्थित एक बीयर शॉप पर ओवररेटिंग को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा कि मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से एक को 24 टांके लगे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीयर के अधिक दाम वसूलने को लेकर युवकों और दुकानदार के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। युवकों का आरोप है कि दुकानदार और उसके सहयोगियों ने बोतलों और चाकू से हमला किया। उग्र भीड़ ने दुकान में तोड़फोड़ कर दी और शटर क्षतिग्रस्त कर दिया।

सूचना पर पहुंची मसूरी पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। एसआईआई किशन कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि दुकानदार लंबे समय से ओवररेटिंग कर रहा था और विरोध करने पर मारपीट की गई। वहीं दुकानदार का कहना है कि युवक शराब पर अतिरिक्त छूट मांग रहे थे और मामूली असहमति को विवाद का रूप दे दिया।

गौरतलब है कि मसूरी सहित पूरे राज्य में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग को लेकर लंबे समय से शिकायतें सामने आती रही हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने पूर्व में निगरानी के निर्देश दिए थे, लेकिन जमीन पर इसका खास असर नजर नहीं आया है।

The post मसूरी में ओवररेटिंग को लेकर हिंसक झड़प, दो लोग घायल appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
https://newshindisamachar.com/violent-clash-over-overrating-in-mussoorie-two-people-injured/feed/ 0 59227