महिला जगत Archives : News Hindi Samachar https://newshindisamachar.com/category/mahila-jagat/ News Hindi Samachar Sun, 25 Dec 2022 09:34:21 +0000 en-US hourly 1 https://newshindisamachar.com/wp-content/uploads/2021/02/cropped-logo-32x32.png महिला जगत Archives : News Hindi Samachar https://newshindisamachar.com/category/mahila-jagat/ 32 32 191677313 प्रदेश के दो कॉलेजों में पहली बार बनीं छात्रा अध्यक्ष, देखें पूरा रिजल्ट https://newshindisamachar.com/for-the-first-time-in-two-colleges-of-the-state-the-girl-student-became-the-president-see-the-complete-result/ https://newshindisamachar.com/for-the-first-time-in-two-colleges-of-the-state-the-girl-student-became-the-president-see-the-complete-result/#respond Sun, 25 Dec 2022 09:34:21 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=26118 देहरादून: प्रदेश में शनिवार को 123 कॉलेजों में एक साथ छात्रसंघ चुनाव हुए। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह हालात सामान्य दिखे। इस छात्रसंघ चुनाव में प्रदेश के दो बड़े कॉलेजों में छात्राओं ने अध्यक्ष पद पर बाजी मारी है। जिसमें हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में रश्मि लमगड़िया ने एबीवीपी के […]

The post प्रदेश के दो कॉलेजों में पहली बार बनीं छात्रा अध्यक्ष, देखें पूरा रिजल्ट appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
देहरादून: प्रदेश में शनिवार को 123 कॉलेजों में एक साथ छात्रसंघ चुनाव हुए। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह हालात सामान्य दिखे। इस छात्रसंघ चुनाव में प्रदेश के दो बड़े कॉलेजों में छात्राओं ने अध्यक्ष पद पर बाजी मारी है। जिसमें हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में रश्मि लमगड़िया ने एबीवीपी के कौशल बिरखानी को भारी मतों के अंतर से हराया है। रश्मि की इस जीत से कॉलेज का इतिहास रच गया है, क्योंकि पहली बार कोई छात्रा अध्यक्ष चुनी गई है। वहीं, ऋषिकेश के पंडित ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर में भी छात्रसोघ के इतिहास में भी पहली बार छात्रा साक्षी तिवारी ने बाजी मारी है। एनएसयूआई के टिकट से चुनाव लड़ी साक्षी वैसे कोषाध्यक्ष की तैयारी कर रही थी लेकिन किस्मत से उन्हें संगठन से अध्यक्ष पद पर टिकट मिला और उन्होंने इतिहास रच दिया। डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून में एनएसयूआई को लगातार 14वीं बार हार का सामना करना पड़ा। यहां एबीवीपी के दयाल बिष्ट ने जीत दर्ज की है। रुद्रप्रयाग के पीज कॉलेज अगस्त्यमुनि में 11 वर्ष बाद अखिल भारती विद्यार्थी परिषद ने सभी पदों पर जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर सौरभ भट्ट, महासचिव पद पर अनिकेत सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर सोनम रावत और विवि प्रतिनिधि पद पर संतोष त्रिवेदी विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष व सह सचिव पद पर सुनील कुमार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए गए थे। रुड़की के छात्रसंघ चुनाव में केएल डीएवी पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के ऋतिक ने जीत दर्ज की है। उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और विवि प्रतिनिधि पद पर भी एनएसयूआई समर्थित प्रत्याशियों ने ही विजय हासिल की। एबीवीपी को केवल कोषाध्यक्ष पद से संतोष करना पड़ा। वहीं बीएएसएफ समर्थित प्रत्याशी खाता भी नहीं खोल पाए।

The post प्रदेश के दो कॉलेजों में पहली बार बनीं छात्रा अध्यक्ष, देखें पूरा रिजल्ट appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
https://newshindisamachar.com/for-the-first-time-in-two-colleges-of-the-state-the-girl-student-became-the-president-see-the-complete-result/feed/ 0 26118
महिलाओं ने पारंपरिक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया विश्व पृथ्वी दिवस https://newshindisamachar.com/hindinewssamchar-327/ https://newshindisamachar.com/hindinewssamchar-327/#respond Sat, 23 Apr 2022 12:01:10 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=13127 #ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट ने पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने किया हवन पूजन ऋषिकेश। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट, पूर्णानंद घाट में महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती में महिलाओं द्वारा धरती मां का पूजन कर अग्नि देव, वायु देव, वरुण देव, सूर्य देव तथा इंद्र देव की उपासना कर […]

The post महिलाओं ने पारंपरिक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया विश्व पृथ्वी दिवस appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
#ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट ने पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने किया हवन पूजन

ऋषिकेश। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट, पूर्णानंद घाट में महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती में महिलाओं द्वारा धरती मां का पूजन कर अग्नि देव, वायु देव, वरुण देव, सूर्य देव तथा इंद्र देव की उपासना कर मनाया विश्व पृथ्वी दिवस। विश्व पृथ्वी दिवस पर गंगा के पावन तट पूर्णानंद घाट पर महिलाओं ने सभी जीवों की रक्षा करना तथा धरती माता को बचाना जरूरी एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट ने पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने किया हवन पूजन साथ ही विश्व पृथ्वी दिवस पर विशेष गंगा आरती की गई। शान्ति सिहं ने कहा कि हमें सभी जीवों की रक्षा करना चाहिए तथा उन्हें संरक्षति रखने के लिए धरती माता को बचाना जरूरी है।

डॉ. ज्योति शर्मा ने कहा कि कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण पिछले एक वर्ष में नदियों में बाढ़, जंगलों में आग और समुद्रों में तूफान ने पूरे विश्व में भीषण तबाही मचाई है। कोरोना महामारी भी इसका एक रूप है। सौर ऊर्जा और शाकाहार से ही पृथ्वी का अस्तित्व बचेगा। ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के हरिओम षर्मा ज्ञानी जी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण पिछले एक वर्ष में नदियों में बाढ़, जंगलों में आग और समुद्रों में तूफान ने पूरे विश्व में भीषण तबाही मचाई है। कोरोना महामारी भी इसका एक रूप है। विश्व इकोनामिक फोरम का हवाला देते हुए ज्ञानी जी ने बताया कि साल 2030 तक विश्व भर में ढाई लाख से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु होने की आशंका है। ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन के कारण श्वास संबंधी रोगों, हृदय रोगों, डायबिटीज और कैंसर सहित अन्य शारीरिक रोगों के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। ऐसे में मानसिक रोगों के रोगी भी लगातार बढ़ रहे हैं। इसलिए लोगों को पर्यावरण बचाव के लिए आगे आने की जरूरत है। पर्यावरण को बचाकर ही स्वस्थ जीवन की कल्पना कर सकते हैं। महिला गंगा आरती में मुख्य रूप आचार्य अभिनव पोखरियाल डायरेक्टर नमामि गंगे स्पिरिचुअल, सुनीता, अनीता, प्रमिला, सरिता आदि महिलाओं ने पर्यावरण बचाने में मदद की अपील की।

The post महिलाओं ने पारंपरिक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया विश्व पृथ्वी दिवस appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
https://newshindisamachar.com/hindinewssamchar-327/feed/ 0 13127
महिलायें अनादिकाल से समाज की पथ प्रदर्शक रहींः गोदियाल https://newshindisamachar.com/hindinewssamchar-73/ https://newshindisamachar.com/hindinewssamchar-73/#respond Wed, 09 Mar 2022 10:13:23 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=12058 देहरादून। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलायें आज हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे निकल चुकी हैं। महिलाओं में नेतृत्व की क्षमता पुरूषों से अधिक होती है। अनादिकाल से महिलायें समाज […]

The post महिलायें अनादिकाल से समाज की पथ प्रदर्शक रहींः गोदियाल appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
देहरादून। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलायें आज हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे निकल चुकी हैं। महिलाओं में नेतृत्व की क्षमता पुरूषों से अधिक होती है। अनादिकाल से महिलायें समाज की पथ प्रदर्शक रही हैं उन्हांेंने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। विश्व में भारतीय नारियों का एक महत्वपूर्ण स्थान है, भारतीय नारियों ने हमेशा हर क्षेत्र में चाहे विज्ञान और तकनीक का क्षेत्र हो चाहे राजनीति का, हर क्षेत्र में कुशल नेतृत्व किया है। महिलाओं ने अन्तरिक्ष में पहुंचने का कीर्तिमान भी स्थापित किया है। आजादी के आन्दोलन से लेकर उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में मातृ शक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जिसे उत्तराखण्ड के इतिहास में सदैव याद किया जाता रहेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जहां एक ओर राजनैतिक क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर चुकी स्व0 इन्दिरा गांधी, प्रतिभा सिंह पाटिल, सोनिया गांधी जैसी महिलाओं ने देश का गौरव बढाया वहीं पी.टी. ऊषा, मैरी काॅम, सायना नेहवाल, सानिया मिर्जा, जैसी खेल प्रतिभाओं ने विश्व में अपना परचम लहराया है तो भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और कल्पना चावला ने अंतरिक्ष पटल पर अपनी खास पहचान बनाई तथा सुरेखा यादव ने प्रथम महिला चालक के रूप में रेलगाडी चला कर भारतीय महिलाओं के गौरव को बढ़ाया। उन्होंने कहा कि नारियों में अपरिमित शक्ति और क्षमतायें विद्यमान हैं। व्यवहारिक जगत के सभी क्षेत्रों में उन्होंने कीर्तिमान स्थापित किये हैं। अपने अद्भुत साहस, अथक परिश्रम तथा दूरदर्शी बुद्धिमता के आधार पर विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। मानवीय संवेदना, करूणा, वात्सल्य जैसे भावों से परिपूर्ण अनेक नारियों ने युग निर्माण में अपना अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में नारी सदैव पूजनीय रही है तथा आज भी नारी का स्थान सबसे ऊंचा है। उत्तराखण्ड की देवभूमि में भी अनेक बीरांगना नारियों ने जन्म लिया है तथा समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है।

The post महिलायें अनादिकाल से समाज की पथ प्रदर्शक रहींः गोदियाल appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
https://newshindisamachar.com/hindinewssamchar-73/feed/ 0 12058
भाजपा और सपा केवल दबाव में आम लोगों के मुद्दों पर चर्चा कर रही हैं: प्रियंका https://newshindisamachar.com/hindinewssamachar-745/ https://newshindisamachar.com/hindinewssamachar-745/#respond Wed, 23 Feb 2022 13:55:52 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=11723 लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान आतंकवाद पर बात कर रही हैं तथा बेरोजगारी, महंगाई, महिला सशक्तिकरण और छोटे किसानों और कारोबारियों की मदद जैसे मुख्य मुद्दों से ध्यान भटका […]

The post भाजपा और सपा केवल दबाव में आम लोगों के मुद्दों पर चर्चा कर रही हैं: प्रियंका appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान आतंकवाद पर बात कर रही हैं तथा बेरोजगारी, महंगाई, महिला सशक्तिकरण और छोटे किसानों और कारोबारियों की मदद जैसे मुख्य मुद्दों से ध्यान भटका रही हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अन्य पार्टियां आवारा मवेशियों और महिलाओं के मुद्दों को, इन पर कांग्रेस द्वारा चुनाव अभियान में बोलने के बाद उठा रही हैं।

उन्होंने कहा, सपा और भाजपा जैसी पार्टियां महंगाई कम करने, रोजगार देने, महिलाओं के सशक्तिकरण, छोटे और मझोले स्तर के कारोबारियों और किसानों की बेहतर कमाई में मदद करने के मुद्दों पर से ध्यान लगातार भटका रही हैं। उन्होंने कहा कि ये मुद्दे चुनाव के दौरान प्रमुख मुद्दे होने चाहिए लेकिन वे (भाजपा और सपा) आतंकवाद पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ये दल लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं पर केवल दबाव में बात कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव ने हमारे द्वारा भेजे सवालों के लिखित जवाब में आवारा पशुओं के मुद्दे पर कहा कि उनकी पार्टी लंबे समय से यह मुद्दा उठा रही है।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आवारा पशुओं के मुद्दे को वर्ष 2019 से उठा रही है और अपने चुनावी घोषणा पत्र में मुआवजा देने की घोषणा भी की है। उन्होंने कहा चुनाव करीब होने की वजह से अचानक प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि उन्हें सूचित किया गया कि यह बड़ा मुद्दा है- सच में? पूरे उत्तर भारत में वर्षों से आवारा मवेशियों के कारण लोग नुकसान उठा रहे हैं और उन्हें अब यह समस्या पता चली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वह सार्वजनिक रूप से आतंकवाद पर व्याख्यान देते हैं और प्रतिशत में बात करते हैं।

प्रियंका ने कहा, योगी जी चुनाव के चैथेचरण के दौरान, आज आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान के लिए मुआवजे की घोषणा क्यों कर रहे हैं? जब वह सार्वजनिक रूप से आतंकवाद पर व्याख्यान दे रहे थे और 80 प्रतिशत तथा 20 प्रतिशत का तर्क दे रहे थे, तब क्या उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं थी? उन्होंने कहा वह (योगी) प्रतिशत में बात करना पसंद करते हैं, वह गत पांच साल से मुख्यमंत्री हैं।

The post भाजपा और सपा केवल दबाव में आम लोगों के मुद्दों पर चर्चा कर रही हैं: प्रियंका appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
https://newshindisamachar.com/hindinewssamachar-745/feed/ 0 11723
महिलाओं के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ https://newshindisamachar.com/hindinewssamachar-702/ https://newshindisamachar.com/hindinewssamachar-702/#respond Fri, 18 Feb 2022 03:37:39 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=11575 देहरादून। पंजाब नेशनल बैंक ऑफ कॉमर्स ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से केदारावाला में महिलाओं के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई। दस दिनों तक चलने वाले शिविर में महिलाओं को जैविक कृषि और पशु पालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं को बाजार, विपणन […]

The post महिलाओं के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
देहरादून। पंजाब नेशनल बैंक ऑफ कॉमर्स ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से केदारावाला में महिलाओं के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई। दस दिनों तक चलने वाले शिविर में महिलाओं को जैविक कृषि और पशु पालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं को बाजार, विपणन संबंधी जानकारी भी दी जाएगी।

प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत पर पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी अभिषेक व्यास ने कहा कि समाज के समावेशी विकास के लिए महिलाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी है। इसके लिए समाज की शिक्षित महिलाओं को अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनने के साथ ही उन्हें स्वरोजगार से जुड़ने को प्रेरित करना चाहिए। कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है, लेकिन विकास योजनाओं और आर्थिक संसाधनों को बढ़ाने में महिलाओं की हिस्सेदारी कम है। लिहाजा महिलाओं का स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर होना जरूरी है। इस दौरान भावना सिंह, वासिफ अली, कल्पना बिष्ट, हिमांशु घिल्डियाल, जहांगीर आलम, नवीन नेगी आदि मौजूद रहे।

The post महिलाओं के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
https://newshindisamachar.com/hindinewssamachar-702/feed/ 0 11575
पापा से मॉडल बेटी ने कहा, आखिरी बार मेरा चेहरा देख लो, फिर लगा दी होटल की छठीं मंजिल से छलांग https://newshindisamachar.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%89%e0%a4%a1%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%96/ https://newshindisamachar.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%89%e0%a4%a1%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%96/#respond Mon, 31 Jan 2022 07:12:52 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=11189 जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में शनिवार रात एक महिला ने कथित तौर पर एक होटल की छत से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। महिला की पहचान गुनगुन उपाध्याय के नाम से हुई जो एक फैशन मॉडल है और जोधपुर शहर की रहने वाली है। शनिवार को […]

The post पापा से मॉडल बेटी ने कहा, आखिरी बार मेरा चेहरा देख लो, फिर लगा दी होटल की छठीं मंजिल से छलांग appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में शनिवार रात एक महिला ने कथित तौर पर एक होटल की छत से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। महिला की पहचान गुनगुन उपाध्याय के नाम से हुई जो एक फैशन मॉडल है और जोधपुर शहर की रहने वाली है। शनिवार को वह उदयपुर से जोधपुर लौटी थी। उसी रात उसने जोधपुर के रतनाडा इलाके में होटल लॉर्ड्स इन की छठी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी। छत से कूदने से पहले, गुनगुन ने कथित तौर पर अपने पिता को फोन किया और कहा कि वह आत्महत्या करने जा रही है। गुनगुन ने अपने पिता से कहा कि वह उसका चेहरा आखिरी बार देख ले।

गुनगुन के पिता, गणेश उपाध्याय ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद लड़की को होलट में ट्रेक किया गया। हालांकि, उनके पहुंचने से पहले ही गुनगुन ने होटल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी थी।

गुनगुन को अस्पताल ले जाया गया और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। उसके पैर और छाती में फ्रैक्चर है। उसका काफी खून बह गया था जिसके कारण डॉक्टर लगातार खून चढ़ा रहे हैं। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि महिला ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस ने कहा कि गुनगुन अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है और उसके होश में आने के बाद ही उसके कृत्य के पीछे का कारण पता चलेगा।

The post पापा से मॉडल बेटी ने कहा, आखिरी बार मेरा चेहरा देख लो, फिर लगा दी होटल की छठीं मंजिल से छलांग appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
https://newshindisamachar.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%89%e0%a4%a1%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%96/feed/ 0 11189
महिलाओं ने संभाली “अस्पताल बचाओ आंदोलन“ की कमान https://newshindisamachar.com/hindinewssamachar-444/ https://newshindisamachar.com/hindinewssamachar-444/#respond Fri, 07 Jan 2022 13:53:57 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=10576 देहरादून। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला कोई कंपनी के हाथों से मुक्ति दिलाने के कमान अब उत्तराखंड क्रांति दल तथा स्थानीय ग्रामीणों ने अपने हाथ में ले ली है। पिछले 44 दिन से चल रहे आंदोलन का परिणाम अभी भी लंबित देखकर आंदोलन से जुड़ी महिलाएं और उत्तराखंड क्रांति दल महिला […]

The post महिलाओं ने संभाली “अस्पताल बचाओ आंदोलन“ की कमान appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
देहरादून। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला कोई कंपनी के हाथों से मुक्ति दिलाने के कमान अब उत्तराखंड क्रांति दल तथा स्थानीय ग्रामीणों ने अपने हाथ में ले ली है। पिछले 44 दिन से चल रहे आंदोलन का परिणाम अभी भी लंबित देखकर आंदोलन से जुड़ी महिलाएं और उत्तराखंड क्रांति दल महिला मोर्चा के पदाधिकारी आक्रोशित हो गए हैं। पिछले दिनों यह महिलाएं अस्पताल की छत पर ही चढ गई थी, वहां से उनको किसी तरीके से अनुबंध को निरस्त कराने का आश्वासन देकर नीचे उतारा गया तो फिर संस्तुति के अनुसार अनुबंध निरस्त न होने पर महिलाएं देहरादून यमुना कॉलोनी स्थित स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के आवास पर ही धरना देकर बैठ गई थी। वहां पर भी पुलिस बल के समझाने और स्वास्थ्य मंत्री के निजी सचिव आर एस देव द्वारा फोन पर जल्दी ही अनुबंध निरस्त कराने के निर्देश दिए जाने के आश्वासन के बाद महिलाएं किसी तरह से वापस लौटने को राजी हुई और अब महिलाओं ने पूरे आंदोलन की कमान अपने हाथ में ले ली है।

लोकायुक्त आंदोलन के संयोजक परमानंद बलोदी द्वारा 5 दिन के अनशन के बाद उन्हें उठा लिया गया तो फिर उत्तराखंड क्रांति दल महिला मोर्चा की संगठन मंत्री सरोज रावत आमरण अनशन पर बैठ गई हैं। आज उनके अनशन का दूसरा दिन था। उनके साथ आंदोलन में महिलाओं की एक पूरी टीम 24 घंटे तैनात हैं। अनशन के दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी जांच के लिए पहुंची और उनका वजन, सुगर, बीपी तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी है। आंदोलन के समर्थन मे आज मनीष शर्मा, अनूप उनियाल, पिंकी थपलियाल, विनोद कोठियाल, आदिल, अजय कुमार, गुरदीप सिंह, टॉमस मेसी, न्यूटन आस्तीन, कमलेश पाल, कैप्टन सविता श्रीवास्तव, चंपा देवी, रमेश उनियाल, विमला देवी, किरण देवी, शशिबाला, लक्ष्मी देवी, पूनम भंडारी तथा महिमानंद आदि शामिल थे।

The post महिलाओं ने संभाली “अस्पताल बचाओ आंदोलन“ की कमान appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
https://newshindisamachar.com/hindinewssamachar-444/feed/ 0 10576
सुहाना लेत्का ने जीता मिस नॉर्थ इंडिया, वहीं प्रतीक्षा ने जीता मिसेज उत्तराखंड का खिताब https://newshindisamachar.com/hindinewssamachar-381/ https://newshindisamachar.com/hindinewssamachar-381/#respond Tue, 28 Dec 2021 03:38:25 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=10347 हिमालयन बज ने मिस नॉर्थ इंडिया 2021 और मिसेज उत्तराखंड 2021 के ग्रैंड फिनाले की करि मेजबानी देहरादून। हिमालयन बज द्वारा आयोजित मिसेज उत्तराखंड और मिस नॉर्थ इंडिया 2021 का ग्रैंड फिनाले आज अशोका स्पा एंड रिसॉर्ट्स में आयोजित किया गया। शिमला की सुहाना लेतका ने मिस नॉर्थ इंडिया 2021 […]

The post सुहाना लेत्का ने जीता मिस नॉर्थ इंडिया, वहीं प्रतीक्षा ने जीता मिसेज उत्तराखंड का खिताब appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
हिमालयन बज ने मिस नॉर्थ इंडिया 2021 और मिसेज उत्तराखंड 2021 के ग्रैंड फिनाले की करि मेजबानी

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा आयोजित मिसेज उत्तराखंड और मिस नॉर्थ इंडिया 2021 का ग्रैंड फिनाले आज अशोका स्पा एंड रिसॉर्ट्स में आयोजित किया गया। शिमला की सुहाना लेतका ने मिस नॉर्थ इंडिया 2021 का खिताब जीता, जबकि देहरादून की हिमांशी वर्मा ने पहली रनर अप और कोटद्वार की उपासना बिष्ट ने दूसरी रनर अप का स्थान हासिल किया। बीना सिंह को मॉडल ऑफ द ईयर और अमीषा राणा को हिमालयन बज दिवा का ताज पहनाया गया।

वहीं मिसेज उत्तराखंड प्रतियोगिता में प्रतीक्षा ने मिसेज उत्तराखंड 2021 का खिताब जीता, जबकि अंकिता को फर्स्ट रनर अप और पारुल सरदाना ने सेकेंड रनर अप का स्थान हासिल किया। पारुल आर्या को मिसेज बॉलीवुड का ताज पहनाया गया, नेहा सिंह को मिसेज कंजेनियलिटी का खिताब दिया गया, जबकि वर्षा गैरोला को मिसेज टैलेंटेड का खिताब दिया गया। ब्यूटी पैजेंट की जूरी में फैशन स्टाइलिस्ट गणेश व्यास और फैशन डिजाइनर रिशु शर्मा शामिल रहे। शो के दौरान, व्यंकटेश अग्रवाल ने मिस नॉर्थ इंडिया के फाइनलिस्ट और ओराने इंस्टीट्यूट के प्रशिक्षुओं ने मिसेज उत्तराखंड पेजेंट फाइनलिस्ट को स्टाइल किया। साथ ही साथ देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के फैशन डिजाइन छात्रों के प्रदर्शन के साथ उत्तराखंड कुट्यूर वीक का समापन हुआ। प्रतियोगियों का मूल्यांकन उनके आत्मविश्वास, शैली, हास्य की भावना और समग्र व्यक्तित्व के आधार पर किया गया।

देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी की एसोसिएट डीन दीपा आर्या ने बताया कि इस तरह के मंच युवा छात्रों को अपनी रचनात्मकता दिखाने का मौका देते हैं। इस अवसर पर बोलते हुए, आयोजक गौरवेश्वर सिंह ने कहा, “हर साल इस ब्यूटी पेजेंट के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है। इस प्रतियोगिता के विजेता हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने के लिए कई परियोजनाओं की दिशा में काम करेंगे।ष्

The post सुहाना लेत्का ने जीता मिस नॉर्थ इंडिया, वहीं प्रतीक्षा ने जीता मिसेज उत्तराखंड का खिताब appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
https://newshindisamachar.com/hindinewssamachar-381/feed/ 0 10347
पोषण माह का उदेश्य कुपोषण मुक्त भारत का निमार्ण : डाॅ. डेजी ठाकुर https://newshindisamachar.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b9-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%89%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%a3/ https://newshindisamachar.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b9-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%89%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%a3/#respond Fri, 10 Sep 2021 11:54:22 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=7552 #उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान उल्लेखनीय है और आईसीडीएस के हर कार्यक्रम का महत्वपूर्ण रोल होता है और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की हर योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होने कहा कि अपना व बच्चों के आहार का ध्यान रखने के लिए प्रधानमंत्री […]

The post पोषण माह का उदेश्य कुपोषण मुक्त भारत का निमार्ण : डाॅ. डेजी ठाकुर appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
#उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान उल्लेखनीय है और आईसीडीएस के हर कार्यक्रम का महत्वपूर्ण रोल होता है और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की हर योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होने कहा कि अपना व बच्चों के आहार का ध्यान रखने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा मातृवदना योजना आरम्भ की गई है

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा पोषण माह के उपलक्ष्य पर ग्राम पंचायत बकरोहा के भगेड़ में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने की।

उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान उल्लेखनीय है और आईसीडीएस के हर कार्यक्रम का महत्वपूर्ण रोल होता है और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की हर योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होने कहा कि अपना व बच्चों के आहार का ध्यान रखने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा मातृवदना योजना आरम्भ की गई है जिसके अन्तर्गत अभी तक आठ करोड़ की राशि व्यय कर दो करोड दस लाख महिलाएं लाभान्वित हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लोगों के शिक्षा व स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है। विकसित देश के लिए बच्चों का विशेष कर महिलाओं का स्वस्थ होना आवश्यक है। पोषण माह की श्रृंखला में यह चैथा अभियान है जिसे आठ मार्च 2018 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा आरम्भ किया गया था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत को कुपोषण मुक्त बनाना तथा जन-जन तक यह संदेश पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान सामुदायिक भागीदारी पर विशेष फोकस के तहत हर नागरिक को पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत आहार में विविधता और पौष्टिकता को बढ़ाने के लिए बाजारा, दालें, बारहमासी और मौसमी स्थानीय सब्जियों, फलों आदि के उपयोग करने के बारे में नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होने इस अभियान में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए भोजन को सही तरीके से पकाने व खाने के बारे में जानकारी दी जा रही है तथा महामारी के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए इन गतिविधियों को चलाया जा रहा है। दूसरे सप्ताह में गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों जैसे विभिन्न समूहों के लिए आयुष और योग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान तीसरे सप्ताह में आइईसी सामग्री के साथ आंगनबाड़ी लाभार्थियों को पोषण किट वितरित की जाएंगी। इसी प्रकार चैथे सप्ताह में एसएएम की पहचान और उनके लिए पौष्टिक भोजन के वितरण के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि चैथे सप्ताह के दौरान एसएम बच्चों की पहचान करने से पहले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा और एएनएम द्वारा पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों की लम्बाई, ऊंचाई और वजन माप का अभियान के दौरान घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी अश्वनी शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करने के साथ-साथ पोषण के महत्व के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। आयुर्वेदिक केन्द्र औहर की डॉक्टर शिवानी ने महिलाओं से स्थानीय फलों व सब्जियों का अधिक से अधिक प्रयोग करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सब्जी का धोने के बाद ही काटे ताकि उसके पोषक तत्व नष्ट न हो।

इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत बकरोहा कमलेश कुमारी, सीडीपीओ झंडूता नरेन्द्र कुमार, सीडीपीओ घुमारवीं रंजना शर्मा, पर्यवेक्षक शक्ति सिंह, सरोज कुमार, अंजना देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सदस्य तथा महिला मण्डल सदस्यों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

The post पोषण माह का उदेश्य कुपोषण मुक्त भारत का निमार्ण : डाॅ. डेजी ठाकुर appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
https://newshindisamachar.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b9-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%89%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%a3/feed/ 0 7552
प्यूबर्टी के दौरान लड़कियों की मॉ एक अच्छी दोस्तः डॉ. सुजाता https://newshindisamachar.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b2%e0%a5%9c%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af/ https://newshindisamachar.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b2%e0%a5%9c%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af/#respond Tue, 07 Sep 2021 14:06:00 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=7470 देहरादून। संजय ऑथ्र्राेपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेन्टर जाखन देहरादून की 100 अचीवर्स वीमेनन्स ऑफ इंडिया से सम्मानित डॉ0 सुजाता संजय स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ने किशोरियों एवं महिलाओं को यौवनारंभ के शुरूआती लक्षण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी जिससे की युवतियॉ अपने यौवनारंभ के शारीरिक बदलावों के बारे […]

The post प्यूबर्टी के दौरान लड़कियों की मॉ एक अच्छी दोस्तः डॉ. सुजाता appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
देहरादून। संजय ऑथ्र्राेपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेन्टर जाखन देहरादून की 100 अचीवर्स वीमेनन्स ऑफ इंडिया से सम्मानित डॉ0 सुजाता संजय स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ने किशोरियों एवं महिलाओं को यौवनारंभ के शुरूआती लक्षण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी जिससे की युवतियॉ अपने यौवनारंभ के शारीरिक बदलावों के बारे मे जान सके। इस जन-जागरूकता व्याख्यान में उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश व पंजाब से लगभग 55 से भी ज्यादा किशोरियों ने भाग लिया।
डॉ0 सुजाता संजय ने किशोरियों एवं महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि, बाल्यावस्था की मासूमियत और भोलेपन की दहलीज पार करके जब किशोरियां यौवनावस्था में प्रवेश करती है, यही वयःसंधि कहलाती है। इस दौर में परिवर्तनों का तूफान आता है। शरीर में आकिस्मक आए परिवर्तन न केवल शारीरिक वृद्वि व नारीत्व की नींव रखते हैं, वरन् मानसिक परिवर्तनों के साथ मन में अपनी पहचान व स्वतंत्रता को लेकर एक अंतद्वद्र्व भी छेड देते है। इन परिवर्तनों से अनभिज्ञ कई लड़कियां यह सोचकर परेशान हो उठती हैं कि वे किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त तो नहीं। प्यूबर्टी अपने में अजीब समय होता है। और जब ये कम उम्र में होने लगता है तो ये और भी अजीब हो जाता है। आपको अपने 5-6 साल के बच्चे को उसके शरीर में हो रहे इन बदलावों के बारे में समझाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे समय में शरीर तो इन बदलावों को झेलने के लायक हो जाती है पर दिमाग नहीं। इस मुद्दे को बहुत ही संवेदनशीलता के साथ हैंडल करना चाहिए।

डॉ0 सुजाता संजय ने बताया कि यौवन जिन्दगी का वो भाग है जहॉ एक यौन रूप से अपरिपक्व बच्चा एक संभावित प्रजनन के लायक किशोर और उसके बाद, एक वयस्क के रूप में विकसित हो जाता है। युवावस्था में नसों और हार्माेन से जुड़े एक तंत्र का पूर्ण रूप से विकास शुरू हो जाता है। असामयिक प्यूबर्टी को बताते हुए डॉ0 सुजाता संजय ने कहा कि, साधारण प्यूबर्टी की उम्र लड़कियों में 8 से 13 साल और लड़को में 9 से 14 साल होती है। असामयिक प्यूबर्टी तब माना जाता है जब यह लड़कियों में 8 वर्ष की उम्र से पहले हो जाए और लड़कों में 9 वर्ष की उम्र से पहले। प्यूबर्टी के दौरान पुनरूतपादन अंग काम करना शुरू कर देता है। डॉ0 सुजाता संजय ने लड़कियों में प्यूबर्टी के लक्षणों के बारे में बताते हुए कहा कि इस अवस्था में लड़कियों के स्तन का विकास, शरीर के गुप्त अंगों में बालों का निकलना एवं मासिक धर्म भी शुरू होना, जब बच्चा हर साल 7 से 8 सेंटीमीटर बड़ी होने लगे एवं चेहरे और पीठ पर मुहॉसे आना। से सब प्यूबर्टी के मुख्य लक्षणों में से एक है। इन सबके अलावा व्यवहारिक और इमोशनल बदलाव भी आते हैं जिनका ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। ऐसे समस्या में बहुत जरूरी है कि आप उससे बातचीत करें और भावनात्मक रूप से साथ दें। डॉ0 सुजाता संजय ने अपने विचारों में यह भी कहा कि हमारे बच्चों को कोई चीज प्रभावित कर रही है, फिर चाहे वह जंक फूड हो, पर्यावरण में घुले रसायन हों या शारीरिक श्रम की कमी हो। यह सामान्य है कि आपको शरीर में आ रहे बदलाव अजीब लगें और आप इन्हें लेकर संवेदनशील हो जाए। आप क्रोधित हो सकती है, आपा खो सकती है या फिर उदास महसूस कर सकती है।

The post प्यूबर्टी के दौरान लड़कियों की मॉ एक अच्छी दोस्तः डॉ. सुजाता appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
https://newshindisamachar.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b2%e0%a5%9c%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af/feed/ 0 7470