विविध Archives : News Hindi Samachar https://newshindisamachar.com/category/uncategorized/ News Hindi Samachar Sat, 11 Apr 2026 07:38:21 +0000 en-US hourly 1 https://newshindisamachar.com/wp-content/uploads/2021/02/cropped-logo-32x32.png विविध Archives : News Hindi Samachar https://newshindisamachar.com/category/uncategorized/ 32 32 191677313 बैसाखी स्नान पर्व पर हरिद्वार में सख्त ट्रैफिक प्लान लागू, 12 अप्रैल रात से भारी वाहनों पर रोक https://newshindisamachar.com/strict-traffic-plan-implemented-in-haridwar-for-baisakhi-bathing-festival-ban-on-heavy-vehicles-from-the-night-of-april-12/ Sat, 11 Apr 2026 07:38:21 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=66271 बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए विशेष रूट और पार्किंग व्यवस्था लागू हरिद्वार।  बैसाखी स्नान पर्व और सद्भावना सम्मेलन के मद्देनज़र हरिद्वार में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए 13 से […]

The post बैसाखी स्नान पर्व पर हरिद्वार में सख्त ट्रैफिक प्लान लागू, 12 अप्रैल रात से भारी वाहनों पर रोक appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए विशेष रूट और पार्किंग व्यवस्था लागू

हरिद्वार।  बैसाखी स्नान पर्व और सद्भावना सम्मेलन के मद्देनज़र हरिद्वार में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए 13 से 15 अप्रैल तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा, जिसमें शहर में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए कई अहम बदलाव किए गए हैं। अधिकारियों ने साफ किया है कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव
पर्व के दौरान शहर में ट्रैफिक दबाव को देखते हुए 12 अप्रैल की मध्यरात्रि से ही भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर इन वाहनों को शहर की सीमाओं पर ही रोक दिया जाएगा। अलग-अलग मार्गों पर वाहनों को डायवर्ट कर निर्धारित पार्किंग स्थलों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि मुख्य स्नान घाटों और शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति न बने।

नगलाइमरती से आने वाले वाहनों को बैरागी कैंप पार्किंग में रोका जाएगा, जबकि चीला मार्ग को केवल निकासी के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र से आने वाले वाहनों को सर्विस लेन के जरिए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा। टोल प्लाजा पर दबाव बढ़ने की स्थिति में नहर पटरी मार्ग से ट्रैफिक को बाहर निकाला जाएगा।

बाहरी राज्यों के वाहनों के लिए विशेष योजना
दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और पंजाब जैसे राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए अलग रूट और पार्किंग व्यवस्था तय की गई है। इन वाहनों को अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप और चमकादड़ टापू पार्किंग में भेजा जाएगा। यदि भीड़ अधिक बढ़ती है, तो वैकल्पिक रूट के जरिए वाहनों को बैरागी कैंप की ओर डायवर्ट किया जाएगा। साथ ही, जरूरत पड़ने पर कुछ वाहनों को सहारनपुर, भगवानपुर और मोहंड होते हुए देहरादून-ऋषिकेश की ओर भेजा जाएगा।

स्थानीय और छोटे वाहनों के लिए निर्देश
छोटे वाहनों को चिड़ियापुर, श्यामपुर और चंडीचौकी के रास्ते शहर में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि बड़े वाहनों को डायवर्ट कर गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग में रोका जाएगा। देहरादून और ऋषिकेश से आने वाले वाहनों को नेपाली फार्म और रायवाला के रास्ते हरिद्वार लाया जाएगा।

ऑटो और विक्रम संचालन पर भी नियंत्रण
ऑटो और विक्रम वाहनों के संचालन पर भी विशेष पाबंदियां लगाई गई हैं। देहरादून-ऋषिकेश की ओर से आने वाले ये वाहन जयराम मोड़ तक ही सीमित रहेंगे और यहीं सवारियों को उतारना होगा। ज्वालापुर, रानीपुर और बीएचईएल क्षेत्रों के लिए अलग डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। वहीं, ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, ताकि यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी रहे।

The post बैसाखी स्नान पर्व पर हरिद्वार में सख्त ट्रैफिक प्लान लागू, 12 अप्रैल रात से भारी वाहनों पर रोक appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
66271
खिलाड़ियों की नर्सरी बनेगा सोमेश्वर : रेखा आर्या https://newshindisamachar.com/someshwar-will-become-a-nursery-for-players-rekha-arya/ Wed, 17 Dec 2025 10:35:09 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=62838 सोमेश्वर के रैत में किया मिनी स्टेडियम का शिलान्यास सोमेश्वर/अल्मोड़ा। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा में सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के रैत में मिनी स्टेडियम का शिलान्यास किया। इस स्टेडियम का निर्माण 97.89 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है ‌। सोमेश्वर के रैत में मिनी […]

The post खिलाड़ियों की नर्सरी बनेगा सोमेश्वर : रेखा आर्या appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
सोमेश्वर के रैत में किया मिनी स्टेडियम का शिलान्यास

सोमेश्वर/अल्मोड़ा। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा में सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के रैत में मिनी स्टेडियम का शिलान्यास किया। इस स्टेडियम का निर्माण 97.89 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है ‌।

सोमेश्वर के रैत में मिनी स्टेडियम का शिलान्यास करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के कोने कोने में खेल सुविधाएं पहुंचना उनका प्राथमिक लक्ष्य है जिससे हर घर से खिलाड़ी तैयार करने का सपना पूरा हो सके।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सोमेश्वर में खेल मैदान के नाम पर महज एक जमीन का टुकड़ा छोड़कर खानापूर्ति कर ली थी लेकिन मौजूदा सरकार ने इस सपने को साकार करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार जो घोषणा करती है उसे अंजाम तक पहुंच कर ही रहती है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उच्च स्तरीय खेल सुविधा वाला मिनी स्टेडियम बनने के बाद इस क्षेत्र से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के तैयार होने का रास्ता साफ होगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेश नयाल, मण्डल अध्यक्ष सुन्दर राणा, गणेश जलाल, खड़क सिंह, विधायक प्रतिनिधी भुवन जोशी, राजेन्द्र कैडा, अनिल राणा, चन्दन बोरा जी, भरत भाकुनी, विनोद मेहरा, शंकर बिष्ट, वन्दना आर्या, प्रकाश भण्डारी, बहादुर सिंह, नरेन्द्र नेगी, ग्राम प्रधान शंकर राम, गोपाल राणा, सुनील कुमार, कमल कैड़ा, बबलू बोरा, पंकज बजेली, कैलाश राणा, हरीश कुमार, दलीप रौतेला, कैलाश बोरा आदि उपस्थित रहे।

एक्स-रे मशीन का लोकार्पण किया

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को सोमेश्वर में नवनिर्मित उप जिला अस्पताल में एक्स-रे मशीन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल्द ही यह अस्पताल अपनी पूरी क्षमता के साथ संचालित होने जा रहा है जिसके बाद क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ बेहद गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए ही क्षेत्र के लोगों को कहीं बाहर जाने की जरूरत होगी क्योंकि इस अस्पताल में लगभग सभी बीमारियों का उपचार संभव होगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अस्पताल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और यहां स्टाफ की नियुक्ति संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने की तैयारी चल रही है।

The post खिलाड़ियों की नर्सरी बनेगा सोमेश्वर : रेखा आर्या appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
62838
सर्दियों में मूली खाने के फायदे कई, लेकिन इन चीज़ों के साथ बिल्कुल न करें सेवन, बढ़ सकती हैं पाचन समस्याएं https://newshindisamachar.com/eating-radishes-in-winter-has-many-benefits-but-avoid-consuming-them-with-these-things-as-it-can-increase-digestive-problems/ Thu, 11 Dec 2025 08:24:44 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=62615 सर्दियों में मूली का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। फाइबर, विटामिन–C और कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण यह पाचन को दुरुस्त रखने और वजन नियंत्रित करने में मदद करती है। हालांकि, गलत खाद्य संयोजन मूली के लाभ को कम कर सकता है […]

The post सर्दियों में मूली खाने के फायदे कई, लेकिन इन चीज़ों के साथ बिल्कुल न करें सेवन, बढ़ सकती हैं पाचन समस्याएं appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
सर्दियों में मूली का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। फाइबर, विटामिन–C और कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण यह पाचन को दुरुस्त रखने और वजन नियंत्रित करने में मदद करती है। हालांकि, गलत खाद्य संयोजन मूली के लाभ को कम कर सकता है और पेट संबंधी समस्याएं बढ़ा सकता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि किन चीज़ों का सेवन मूली के साथ बिल्कुल नहीं करना चाहिए, ताकि इसका फायदा शरीर को सही तरीके से मिल सके।

कई लोग अनजाने में ऐसे कॉम्बिनेशन अपना लेते हैं, जो पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालते हैं और एसिडिटी, कब्ज व बदहजमी जैसी दिक्कतें पैदा कर सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार मूली की प्रकृति कुछ खाद्य पदार्थों से मेल नहीं खाती, इसलिए सावधानी जरूरी है।

1. चाय

मूली खाने के तुरंत बाद दूध वाली चाय पीना नुकसानदायक हो सकता है। मूली और चाय दोनों की प्रकृति अलग-अलग होती है। चाय में मौजूद कैफीन और एसिड मूली के साथ मिलकर पाचन को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए मूली खाने के बाद चाय का सेवन अवॉयड करें।

2. खीरा

अक्सर लोग सलाद में मूली और खीरा साथ लेते हैं, लेकिन यह कॉम्बिनेशन सही नहीं माना जाता। खीरे में मौजूद एस्कॉर्बेट एंजाइम मूली के विटामिन–C को टूटने में बदल देता है। यानी दोनों को साथ खाने पर शरीर को विटामिन–C का लाभ नहीं मिलता और बदहजमी की समस्या हो सकती है। खासकर वजन कम करने वाले लोग इस गलती को बार-बार दोहराते हैं।

3. संतरा

मूली और संतरा का मेल भी पाचन के लिए अच्छा नहीं है। दोनों को साथ खाने से तुरंत पेट दर्द, भारीपन और बदहजमी की शिकायत हो सकती है। लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए भी मूली का अत्यधिक सेवन उपयुक्त नहीं माना जाता, क्योंकि यह रक्तचाप को और कम कर सकता है।

कैसे रखें सावधानी?

यदि आप इन चीज़ों का सेवन करते हैं, तो हमेशा ध्यान रखें कि मूली और इनके बीच कम से कम 2 से 3 घंटे का अंतराल जरूर हो। भोजन को उसकी प्रकृति के अनुसार लेने से पाचन तंत्र पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ता और शरीर को पोषक तत्वों का पूरा लाभ मिलता है।

नोट: यह लेख विभिन्न मेडिकल और शोध रिपोर्टों से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

(साभार)

The post सर्दियों में मूली खाने के फायदे कई, लेकिन इन चीज़ों के साथ बिल्कुल न करें सेवन, बढ़ सकती हैं पाचन समस्याएं appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
62615
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक https://newshindisamachar.com/cabinet-minister-ganesh-joshi-held-a-meeting-with-the-officials-of-the-irrigation-department-2/ Sat, 20 Sep 2025 10:58:39 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=61524 मंत्री जोशी ने प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित पुनर्निर्माण के दिए निर्देश देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हाल ही में आई आपदा से हुए नुकसान की समीक्षा की। बैठक में प्रभावित क्षेत्रों में बहाल […]

The post कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
मंत्री जोशी ने प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित पुनर्निर्माण के दिए निर्देश

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हाल ही में आई आपदा से हुए नुकसान की समीक्षा की। बैठक में प्रभावित क्षेत्रों में बहाल किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुनर्निर्माण एवं सुरक्षात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानों पर आपदा के चलते नालों, पुलों, सड़क किनारे सुरक्षा दीवारों इत्यादि के कार्यों का त्वरित पुनर्निर्माण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय जनता को राहत पहुँचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए विभागीय अधिकारी बिना किसी देरी के कार्ययोजना तैयार कर उसे क्रियान्वित करें।

बैठक में कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को सभी प्रभावित स्थलों का मौके पर सर्वे करने और शीघ्र विस्तृत इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस्टीमेट तैयार होने के बाद शासन स्तर पर आवश्यक बजट की स्वीकृति दिलाकर पुनर्निर्माण कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ किए जाएंगे। मंत्री जोशी ने यह भी कहा कि आपदा के चलते प्रभावित ग्रामीणों को परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए विभागीय अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करें और त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

The post कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
61524
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, चार IAS और कई PCS अधिकारियों के तबादले https://newshindisamachar.com/administrative-reshuffle-in-uttarakhand-four-ias-and-several-pcs-officers-transferred/ https://newshindisamachar.com/administrative-reshuffle-in-uttarakhand-four-ias-and-several-pcs-officers-transferred/#respond Sun, 03 Aug 2025 12:32:05 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=60541 देहरादून। राज्य सरकार ने रविवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार IAS, दो PCS और पांच सचिवालय सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, IAS दीपक रामचंद्र को संयुक्त […]

The post उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, चार IAS और कई PCS अधिकारियों के तबादले appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
देहरादून। राज्य सरकार ने रविवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार IAS, दो PCS और पांच सचिवालय सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार,

  • IAS दीपक रामचंद्र को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी से स्थानांतरित कर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की बनाया गया है।

  • IAS राहुल आनंद को रानीखेत से स्थानांतरित कर संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून के पद पर तैनात किया गया है।

  • बाध्य प्रतीक्षा में चल रहीं IAS गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत,

  • और IAS दीक्षिता जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले शनिवार को भी चार IAS अधिकारियों का तबादला किया गया था। शासन के इस कदम को प्रशासनिक गति और कार्यक्षमता को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा निर्णय माना जा रहा है।

The post उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, चार IAS और कई PCS अधिकारियों के तबादले appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
https://newshindisamachar.com/administrative-reshuffle-in-uttarakhand-four-ias-and-several-pcs-officers-transferred/feed/ 0 60541
क्या वजन कम करने के लिए खाने की मात्रा घटा देना सही है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट https://newshindisamachar.com/is-it-right-to-reduce-the-amount-of-food-to-lose-weight-lets-know-what-health-experts-say/ https://newshindisamachar.com/is-it-right-to-reduce-the-amount-of-food-to-lose-weight-lets-know-what-health-experts-say/#respond Thu, 17 Jul 2025 11:20:06 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=59974 आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हर कोई फिट और एनर्जेटिक दिखना चाहता है। लेकिन जैसे ही वजन घटाने की बात आती है, अधिकतर लोग सबसे पहले अपने खाने की मात्रा घटा देते हैं। यह सोच आम है कि कम खाना यानी तेजी से वजन घटाना। मगर क्या यह तरीका […]

The post क्या वजन कम करने के लिए खाने की मात्रा घटा देना सही है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हर कोई फिट और एनर्जेटिक दिखना चाहता है। लेकिन जैसे ही वजन घटाने की बात आती है, अधिकतर लोग सबसे पहले अपने खाने की मात्रा घटा देते हैं। यह सोच आम है कि कम खाना यानी तेजी से वजन घटाना। मगर क्या यह तरीका वाकई सेहत के लिए सही है? विशेषज्ञों की मानें तो नहीं।
हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. मल्हार गाणला के अनुसार, अचानक भोजन की मात्रा कम कर देना न सिर्फ शरीर को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि वजन घटाने के लक्ष्य को भी प्रभावित कर सकता है। आइए समझते हैं क्यों।

पोषक तत्वों की भारी कमी

जब आप बिना सोचे-समझे अपनी डाइट को कम कर देते हैं, तो शरीर को जरूरी विटामिन, प्रोटीन, मिनरल और फाइबर नहीं मिल पाते। इसका असर सीधा आपकी एनर्जी, रोग प्रतिरोधक क्षमता और मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है। नतीजा – कमजोरी, थकावट और बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है।

पेट का न भरना, भूख का बार-बार आना

कम खाने से पेट पूरी तरह नहीं भरता, जिससे बार-बार भूख लगती है। इससे न सिर्फ बेचैनी होती है, बल्कि आप बाद में ज्यादा खा लेते हैं, जो वजन घटाने के प्लान को उल्टा कर सकता है।

क्या करें?

डॉ. गाणला की सलाह है – खाना बंद नहीं करें, बल्कि स्मार्ट चॉइस बनाएं। मतलब, उन चीजों को कम करें जिनमें कैलोरी ज्यादा है (जैसे – रोटी, चावल, तले हुए स्नैक्स), और उनकी जगह ऐसे फूड शामिल करें जो पोषक भी हों और कम कैलोरी वाले हों।

क्या खाएं?

सब्जियां: फाइबर से भरपूर, पेट भी भरेगा और वजन भी घटेगा।

दालें: प्रोटीन की अच्छी मात्रा देती हैं।

सलाद: हर मील से पहले सलाद खाने से पेट जल्दी भरता है और ओवरईटिंग रुकती है।

फ्रूट्स: लेकिन सीमित मात्रा में, खासकर लो-शुगर वाले फल जैसे अमरूद, पपीता या सेब।

वजन घटाने के लिए भूखा रहना नहीं, सही और संतुलित खाना जरूरी है। अपने शरीर को पोषण से वंचित करना कभी भी हेल्दी तरीका नहीं हो सकता। याद रखें – भूख मिटाना भी जरूरी है, लेकिन समझदारी से।

(साभार)

The post क्या वजन कम करने के लिए खाने की मात्रा घटा देना सही है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
https://newshindisamachar.com/is-it-right-to-reduce-the-amount-of-food-to-lose-weight-lets-know-what-health-experts-say/feed/ 0 59974
लोकसंस्कृति संवाहक मुकुल बडोनी ने विधानसभा अध्यक्ष से की भेंट https://newshindisamachar.com/folk-culture-convenor-mukul-badoni-met-the-assembly-speaker/ https://newshindisamachar.com/folk-culture-convenor-mukul-badoni-met-the-assembly-speaker/#respond Thu, 17 Jul 2025 10:34:07 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=59971 उत्तराखण्ड की विलुप्त होती परंपराओं के संरक्षण पर हुई सार्थक चर्चा देहरादून। उत्तरकाशी से आए लोकसंस्कृति से जुड़े प्रसिद्ध युवा कलाकार मुकुल बड़ुनी एवं ने आज उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट उत्तराखण्ड की विलुप्त होती कला, संस्कृति एवं परंपराओं को अपने सृजन […]

The post लोकसंस्कृति संवाहक मुकुल बडोनी ने विधानसभा अध्यक्ष से की भेंट appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
उत्तराखण्ड की विलुप्त होती परंपराओं के संरक्षण पर हुई सार्थक चर्चा

देहरादून। उत्तरकाशी से आए लोकसंस्कृति से जुड़े प्रसिद्ध युवा कलाकार मुकुल बड़ुनी एवं ने आज उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट उत्तराखण्ड की विलुप्त होती कला, संस्कृति एवं परंपराओं को अपने सृजन के माध्यम से पुनर्जीवित करने के प्रयासों के संदर्भ में की गई।

इस अवसर पर उन्होंने अपने हस्तनिर्मित चित्रकला “माँ गंगा” की एक अनुपम कलाकृति विधानसभा अध्यक्ष को उपहार स्वरूप भेंट की, जिसे उन्होंने अत्यंत भावपूर्ण एवं प्रेरणास्पद बताया। यह कलाकृति न केवल कला का अद्भुत उदाहरण है, बल्कि उत्तराखण्ड की अध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान का भी प्रतीक है।

विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुकुल बड़ूनी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक धरोहर केवल हमारी पहचान ही नहीं, बल्कि हमारी आत्मा है। इसे संजोए रखना और नई पीढ़ी तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।” उन्होंने यह भी कहा कि लोककलाओं को मंच और प्रोत्साहन देकर हम अपने राज्य की सांस्कृतिक विविधता को वैश्विक पहचान दिला सकते हैं।

श्रीमती खण्डूडी भूषण ने इससे जुड़े सभी कलाकारों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं और आश्वस्त किया कि ऋतु खण्डूडी भूषण पारंपरिक कला एवं कलाकारों को निरंतर सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

The post लोकसंस्कृति संवाहक मुकुल बडोनी ने विधानसभा अध्यक्ष से की भेंट appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
https://newshindisamachar.com/folk-culture-convenor-mukul-badoni-met-the-assembly-speaker/feed/ 0 59971
देशभर में स्वच्छता की मिसाल बना इंदौर, लगातार आठवीं बार मिली नंबर-1 रैंकिंग https://newshindisamachar.com/indore-became-an-example-of-cleanliness-in-the-whole-country-got-number-1-ranking-for-the-eighth-time-in-a-row/ https://newshindisamachar.com/indore-became-an-example-of-cleanliness-in-the-whole-country-got-number-1-ranking-for-the-eighth-time-in-a-row/#respond Thu, 17 Jul 2025 09:41:49 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=59965 4500 से अधिक शहरों के बीच हुए सर्वेक्षण में इंदौर का प्रदर्शन रहा शानदार नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 के नतीजों में इंदौर ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। इस बार भी इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया, जो कि […]

The post देशभर में स्वच्छता की मिसाल बना इंदौर, लगातार आठवीं बार मिली नंबर-1 रैंकिंग appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
4500 से अधिक शहरों के बीच हुए सर्वेक्षण में इंदौर का प्रदर्शन रहा शानदार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 के नतीजों में इंदौर ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। इस बार भी इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया, जो कि लगातार आठवीं बार इस खिताब पर कब्जा जमाने वाला पहला शहर बन गया है। गुजरात का सूरत दूसरे स्थान पर रहा। इस उपलब्धि ने इंदौर को सुपर लीग श्रेणी में भी शीर्ष पर पहुंचा दिया है।

सुपर लीग में 23 शहरों की टक्कर, इंदौर फिर सबसे आगे
स्वच्छ सर्वेक्षण की सुपर लीग में उन 23 शहरों को शामिल किया गया था, जो पिछले वर्षों में पहले, दूसरे या तीसरे स्थान पर रह चुके हैं। इंदौर ने इस श्रेणी में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वच्छता की कसौटी पर बाकी सभी शहरों को पीछे छोड़ दिया।

राष्ट्रपति ने विजेताओं को किया सम्मानित
गुरुवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छता पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने की। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

4,500 से अधिक शहरों की हुई परख
सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस बार के स्वच्छ सर्वेक्षण में देशभर के 4,500 से अधिक शहरों का मूल्यांकन किया गया। स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, नागरिक भागीदारी और सेवा वितरण जैसे 10 प्रमुख मापदंडों और 54 सूचकों के आधार पर यह सर्वे किया गया। यह सर्वेक्षण न केवल सफाई की स्थिति को दर्शाता है, बल्कि शहरी जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नागरिकों की सक्रिय भूमिका को भी उजागर करता है।

The post देशभर में स्वच्छता की मिसाल बना इंदौर, लगातार आठवीं बार मिली नंबर-1 रैंकिंग appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
https://newshindisamachar.com/indore-became-an-example-of-cleanliness-in-the-whole-country-got-number-1-ranking-for-the-eighth-time-in-a-row/feed/ 0 59965
बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई ‘मेट्रो इन दिनों’, फिल्म ने छठे दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़ रुपये https://newshindisamachar.com/metro-in-dinon-falters-at-the-box-office-the-film-earns-only-this-much-on-the-sixth-day/ https://newshindisamachar.com/metro-in-dinon-falters-at-the-box-office-the-film-earns-only-this-much-on-the-sixth-day/#respond Thu, 10 Jul 2025 12:12:11 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=59756 अनुराग बसु द्वारा निर्देशित और एक से बढ़कर एक सितारों से सजी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को बॉक्स ऑफिस पर वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है, जैसी उम्मीद की जा रही थी। पहले दिन की धीमी शुरुआत के बाद फिल्म का प्रदर्शन लगातार कमजोर होता दिख रहा है। शानदार स्टार […]

The post बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई ‘मेट्रो इन दिनों’, फिल्म ने छठे दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़ रुपये appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
अनुराग बसु द्वारा निर्देशित और एक से बढ़कर एक सितारों से सजी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को बॉक्स ऑफिस पर वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है, जैसी उम्मीद की जा रही थी। पहले दिन की धीमी शुरुआत के बाद फिल्म का प्रदर्शन लगातार कमजोर होता दिख रहा है। शानदार स्टार कास्ट, रोमांटिक कहानी और सोशल मीडिया पर छाए गानों के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है।

छठे दिन की कमाई गिरकर 1.55 करोड़ रुपये पर
मंगलवार को 3 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली ‘मेट्रो इन दिनों’ ने बुधवार को सिर्फ 1.55 करोड़ रुपये जुटाए। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 23.8 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।

वीकेंड से हैं उम्मीदें
पिछले वीकेंड पर फिल्म की कमाई में थोड़ी तेजी देखी गई थी, जिससे मेकर्स को आने वाले वीकेंड से भी उम्मीदें हैं। हालांकि, ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर यही गिरावट जारी रही तो 100 करोड़ रुपये के कथित बजट को रिकवर कर पाना मुश्किल हो सकता है।

दमदार स्टारकास्ट लेकिन दर्शकों का रुझान कम
‘मेट्रो इन दिनों’ में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा और अली फजल जैसे अनुभवी कलाकार हैं। फिल्म में कई समांतर प्रेम कहानियाँ दिखाई गई हैं, जो आज की पीढ़ी के रिश्तों को दर्शाने की कोशिश करती हैं। बावजूद इसके, दर्शकों की प्रतिक्रिया अपेक्षानुसार नहीं रही।

सशक्त निर्देशन और संवेदनशील विषयों के बावजूद ‘मेट्रो इन दिनों’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिख रही है। अब देखना होगा कि वीकेंड में दर्शकों का मूड बदलता है या फिल्म की रफ्तार और सुस्त पड़ती है।

(साभार)

The post बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई ‘मेट्रो इन दिनों’, फिल्म ने छठे दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़ रुपये appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
https://newshindisamachar.com/metro-in-dinon-falters-at-the-box-office-the-film-earns-only-this-much-on-the-sixth-day/feed/ 0 59756
7936 श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ, 8400 सकुशल लौटे; कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी https://newshindisamachar.com/7936-pilgrims-reached-kedarnath-8400-returned-safely-heavy-rain-alert-issued-in-many-districts/ https://newshindisamachar.com/7936-pilgrims-reached-kedarnath-8400-returned-safely-heavy-rain-alert-issued-in-many-districts/#respond Tue, 01 Jul 2025 10:26:12 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=59483 उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में अलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में स्थित छोटे मंदिर और शिव प्रतिमाएं जलमग्न हो गई हैं। इससे क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय लोगों के साथ-साथ यात्रियों की चिंता भी बढ़ गई है। इधर, मौसम की अनिश्चितता के बावजूद केदारनाथ […]

The post 7936 श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ, 8400 सकुशल लौटे; कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में अलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में स्थित छोटे मंदिर और शिव प्रतिमाएं जलमग्न हो गई हैं। इससे क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय लोगों के साथ-साथ यात्रियों की चिंता भी बढ़ गई है।

इधर, मौसम की अनिश्चितता के बावजूद केदारनाथ यात्रा सोमवार सुबह से पुनः शुरू की गई। अपराह्न 3 बजे तक कुल 7936 श्रद्धालुओं ने सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया, जिनमें से अधिकांश देर शाम तक धाम पहुंच गए। वहीं, 8400 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर सकुशल सोनप्रयाग लौटे।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर शासन ने सोमवार सुबह चारधाम यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया था, लेकिन सुबह 8 बजे गढ़वाल कमिश्नर द्वारा इस आदेश को निरस्त कर दिया गया। उन्होंने जिलाधिकारियों को स्थानीय मौसम की स्थिति के अनुसार यात्रा संचालन के निर्देश दिए।

भूस्खलन और बारिश बनी चुनौती
जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देश पर सुबह 9 बजे से यात्रा को दोबारा शुरू किया गया। हालांकि, गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया और शटल पार्किंग क्षेत्र में सक्रिय भूस्खलन जोन के कारण यात्रियों को पुलिस सुरक्षा के बीच सावधानीपूर्वक रास्ता पार कराया गया।

सोनप्रयाग चौकी प्रभारी निरीक्षक राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि रुक-रुककर हो रही बारिश से हाईवे और पैदल मार्ग कई स्थानों पर अति संवेदनशील हो गए हैं। इससे यात्रा संचालन में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज गर्जन की चेतावनी जारी की है। अन्य जिलों में भी तेज बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट है। अगले कुछ दिनों तक—विशेषकर 6 जुलाई तक—प्रदेश भर में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा के लिए प्रस्थान करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

The post 7936 श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ, 8400 सकुशल लौटे; कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
https://newshindisamachar.com/7936-pilgrims-reached-kedarnath-8400-returned-safely-heavy-rain-alert-issued-in-many-districts/feed/ 0 59483