उत्तराखंड Archives : News Hindi Samachar https://newshindisamachar.com/category/uttarakhand/ News Hindi Samachar Thu, 23 Apr 2026 12:17:50 +0000 en-US hourly 1 https://newshindisamachar.com/wp-content/uploads/2021/02/cropped-logo-32x32.png उत्तराखंड Archives : News Hindi Samachar https://newshindisamachar.com/category/uttarakhand/ 32 32 191677313 समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति https://newshindisamachar.com/discharge-your-professional-duties-with-a-spirit-of-dedication-and-purpose-vice-president/ Thu, 23 Apr 2026 12:17:50 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=66603 एम्स ऋषिकेश का दीक्षांत समारोह दीक्षांत समारोह न केवल वर्षों के अनुशासित प्रयास और त्याग की परिणति है बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी की शुरुआत भी है- उपराष्ट्रपति ऋषिकेश। ऋषिकेश को चिंतन और उपचार के वैश्विक केंद्र और हिमालय के प्रवेश द्वार के रूप में आध्यात्मिक […]

The post समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
एम्स ऋषिकेश का दीक्षांत समारोह

दीक्षांत समारोह न केवल वर्षों के अनुशासित प्रयास और त्याग की परिणति है बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी की शुरुआत भी है- उपराष्ट्रपति

ऋषिकेश। ऋषिकेश को चिंतन और उपचार के वैश्विक केंद्र और हिमालय के प्रवेश द्वार के रूप में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि ऐसा वातावरण दीक्षांत समारोह की गंभीरता को और भी गहरा कर देता है।

सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि दीक्षांत समारोह न केवल वर्षों के अनुशासित प्रयास और त्याग की परिणति है बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी की शुरुआत भी है। उन्होंने स्नातकों से समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाने का आग्रह किया।

कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों पर विचार करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने लचीलापन, नवाचार और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने भारत के व्यापक टीकाकरण अभियान पर कहा कि 140 करोड़ से अधिक नागरिकों को मुफ्त टीके लगाए गए जिससे स्वास्थ्य सेवा तक समान पहुंच सुनिश्चित हुई। भारतीय वैज्ञानिकों ने लाभ के लिए नहीं, बल्कि मानवता के कल्याण के लिए टीके विकसित किए हैं।

उपराष्ट्रपति ने भारत की वैक्सीन मैत्री पहल के माध्यम से वैश्विक जिम्मेदारी को भी रेखांकित किया जिसके अंतर्गत 100 से अधिक देशों को टीके उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा कि यह पहल “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना को दर्शाती है और एक दयालु और जिम्मेदार वैश्विक साझेदार के रूप में भारत की भूमिका को मजबूत करती है।

स्वास्थ्य सेवा अवसंरचना के विस्तार पर सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि पिछले एक दशक में देश भर में, विशेष रूप से वंचित क्षेत्रों में, नए एम्स संस्थानों की स्थापना से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा तक पहुंच मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि सुशासन लोगों की जरूरतों को समझने और उनकी सेवा करने में निहित है।

एम्स ऋषिकेश की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यह संस्थान नैदानिक ​​देखभाल, शैक्षणिक क्षमता, अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता को मिलाकर उत्कृष्टता का एक आदर्श प्रस्तुत करता है। उन्होंने विशेष रूप से इसकी टेलीमेडिसिन पहलों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा को अस्पताल परिसरों से आगे बढ़कर दूरस्थ और वंचित आबादी तक पहुंचना चाहिए।

उपराष्ट्रपति ने हेलीकॉप्टर आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं और चार धाम यात्रा के दौरान तथा दूरस्थ क्षेत्रों में दवा वितरण के लिए ड्रोन के उपयोग जैसी अभिनव स्वास्थ्य सेवाओं की भी प्रशंसा की और इन्हें स्वास्थ्य सेवा वितरण में लंबे समय से चली आ रही चुनौतियों का प्रभावी समाधान बताया।

उपराष्ट्रपति ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे सहित क्षेत्र में अवसंरचना के तीव्र विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने समावेशी विकास को बढ़ावा देने, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और स्वास्थ्य सेवा वितरण में सुधार करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा एक जनहित का विषय है और चिकित्सा पेशेवरों की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने उनसे निवारक देखभाल, ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से योगदान देने और सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और सेवा के मूल्यों से प्रेरित रहने का आग्रह किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त); उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल; एम्स ऋषिकेश के अध्यक्ष प्रोफेसर राज बहादुर; डीन (अकादमिक) प्रोफेसर सौरभ; एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह; संकाय सदस्यों, छात्रों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

The post समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
66603
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत https://newshindisamachar.com/tragic-road-accident-in-tehri-utility-vehicle-plunges-into-deep-gorge-8-dead/ Thu, 23 Apr 2026 11:27:45 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=66600 ऋषिकेश से घनसाली जा रहा था वाहन टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर दिया। चंबा क्षेत्र के चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल के पास एक यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो […]

The post टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
ऋषिकेश से घनसाली जा रहा था वाहन

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर दिया। चंबा क्षेत्र के चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल के पास एक यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, वाहन ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 3:30 बजे नैल के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया गया।

रेस्क्यू टीम ने खाई में गिरे घायलों को बाहर निकाला, जिनमें एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं, वहीं, एक घायल की पहचान उत्तम कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वाहन में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें से आठ की मौत हो गई। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार, राहत कार्य के लिए टिहरी और आसपास के क्षेत्रों से एंबुलेंस रवाना की गई हैं। मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। जिलाधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

The post टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
66600
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज https://newshindisamachar.com/the-staff-and-officials-engaged-in-travel-arrangements-should-perform-their-duties-with-the-spirit-of-atithi-devo-bhava-the-guest-is-god-maharaj/ Thu, 23 Apr 2026 10:31:56 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=66594 वैकुंठ धाम भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने पर दी शुभकामनाएं देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री, श्री केदारनाथ धाम के पश्चात देवभूमि उत्तराखंड स्थित भू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर अपनी शुभकामनाएं दी […]

The post यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
वैकुंठ धाम भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने पर दी शुभकामनाएं

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री, श्री केदारनाथ धाम के पश्चात देवभूमि उत्तराखंड स्थित भू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 6 माह के शीतकाल के बाद श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री, श्री केदारनाथ धाम के पश्चात देवभूमि उत्तराखंड स्थित भू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुलने के साथ ही विधिवत् रुप से चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। उन्होंने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध करते हुए कहा कि उत्तराखंड देवी-देवताओं की पवित्र भूमि है। इसलिए इस बात का प्राथमिकता से ध्यान रखें कि यात्रा के दौरान कहीं भी प्लास्टिक, कचरा और शोर-शराबा न हो। धामों को साफ-सुथरा रखना ही सबसे बड़ी पूजा है। जिस होम स्टे या होटल में आप रुकें, जिस ढाबे पर खाएं, जो पिट्ठू आपका सामान उठाए उनसे प्रेम से बात करें।

पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति, महाराज ने चारधाम यात्रा के दौरान सेवा कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, SDRF, NDRF, ITBP, BRO, स्वास्थ्य विभाग एवं पर्यटन विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों से कहा है कि आप देवभूमि के प्रहरी हैं। इसलिए “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करते हुए देवभूमि उत्तराखंड का नाम रोशन करें। उन्होंने पंडा-पुरोहित समाज को भक्त और भगवान के बीच सेतु बताते हुए कहा कि आपके मंत्रों से ही धाम की दिव्यता जीवित है। 6 महीने बाद भगवान अपने भक्तों से मिल रहे हैं आप उनका विशेष ध्यान रखें। दर्शन व्यवस्था ऐसी हो कि गरीब, बुजुर्ग, दिव्यांग सबको सुलभ दर्शन मिले।

महाराज ने होटल-रेस्टोरेंट व्यवसायियों और यात्रा रुट पर पड़ने वाले सभी दुकानदारों से आग्रह किया है कि वह अपनी वस्तुओं और सेवाओं का यात्रियों से वाजिब दाम लें। लोकल को बढ़ावा देते हुए मंडुए की रोटी, गहत की दाल, पहाड़ी राजमा आदि यात्रियों को परोसें। उन्होंने कहा कि टूर-ट्रैवल संचालक यात्रा के सूत्रधार हैं। यात्री आप पर भरोसा करके घर से निकलता है। इसलिए यात्री को सही जानकारी दें। रजिस्ट्रेशन, मौसम, मेडिकल की जरूरत पहले बता दें और अपने पैकेज में 1-2 दिन का अतिरिक्त समय अवश्य रखें। भागम भाग में यात्री बीमार होता है। गाड़ी में क्षमता से ज्यादा सवारी न बैठाएं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। श्रद्धालु नियम मानें, कर्मचारी सेवा करें, व्यापारी ईमानदारी बरतें तभी चारधाम यात्रा सफल होगी। climatization का ध्यान रखें। जल्दबाजी में सीधे धाम न पहुंचें। हरिद्वार, ऋषिकेश, देवप्रयाग, जोशीमठ में 1 दिन रुकें। शरीर को ऊंचाई का आदी होने दें। और यात्री बिना पंजीकरण के यात्रा ना करें। QR कोड पास और आधार कार्ड अपने साथ रखें। स्वास्थ्य जांच कराएं।

The post यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
66594
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव https://newshindisamachar.com/elderly-woman-killed-in-leopard-attack-body-found-in-bushes/ Thu, 23 Apr 2026 09:45:41 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=66591 खेत में घास लेने गई महिला पर घात लगाकर किया गुलदार ने हमला पौड़ी। जनपद के बमठी गांव में गुलदार के हमले से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है, जब महिला […]

The post गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
खेत में घास लेने गई महिला पर घात लगाकर किया गुलदार ने हमला

पौड़ी। जनपद के बमठी गांव में गुलदार के हमले से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है, जब महिला घर के पास खेतों में पशुओं के लिए घास लेने गई थी।

जानकारी के अनुसार, बमठी गांव में रहने वाली 72 वर्षीय सीता देवी पर घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। हमले के बाद गुलदार महिला को करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों में घसीट ले गया। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान खेत में उनकी चप्पल और दरांती मिली, जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से तलाश की गई और झाड़ियों के बीच उनका शव बरामद हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। गांव में घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों का घेराव कर कड़ी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे जल्द मारने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक गुलदार को मार नहीं दिया जाता, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ माह पहले भी इसी क्षेत्र के पास एक अन्य गांव में गुलदार के हमले में एक मजदूर की मौत हो चुकी है, जिससे लोगों में भय और गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। वन विभाग ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

The post गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
66591
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम https://newshindisamachar.com/the-sacrifice-of-veer-chandra-singh-garhwali-and-his-comrades-will-forever-continue-to-inspire-future-generations-cm/ Thu, 23 Apr 2026 07:42:13 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=66588 पेशावर कांड की 96वीं बरसी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड की 96वीं बरसी पर वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली एवं उनके साथियों को किया ननन । मुख्यमंत्री ने कहा कि निहत्थे देशवासियों पर गोली चलाने के आदेश को ठुकराकर वीर चंद्र सिंह […]

The post वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
पेशावर कांड की 96वीं बरसी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड की 96वीं बरसी पर वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली एवं उनके साथियों को किया ननन ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निहत्थे देशवासियों पर गोली चलाने के आदेश को ठुकराकर वीर चंद्र सिंह ‘गढ़वाली’ ने मानवता, सत्य और देशभक्ति की जो मिसाल पेश की, वह भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उनका यह साहसिक निर्णय केवल एक घटना नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा का अमिट उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत बनाएगा।

The post वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
66588
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत https://newshindisamachar.com/chief-minister-dhami-welcomed-vice-president-c-p-radhakrishnan-at-jolly-grant-airport/ Thu, 23 Apr 2026 07:00:40 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=66585 उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का उत्तराखण्ड दौरा  देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

The post मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का उत्तराखण्ड दौरा 

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

The post मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
66585
विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद https://newshindisamachar.com/the-portals-of-badrinath-dham-opened-amidst-rituals-and-ceremonies-with-thousands-of-devotees-in-attendance/ Thu, 23 Apr 2026 05:42:53 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=66579  ‘जय बद्री विशाल’ के जयकारों से गूंजा धाम  चमोली। बद्रीनाथ धाम के कपाट विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलते ही पूरे धाम में भक्ति का माहौल छा गया। हजारों श्रद्धालु इस पावन क्षण के साक्षी बने। गुरुवार सुबह 6:15 बजे शुभ […]

The post विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
 ‘जय बद्री विशाल’ के जयकारों से गूंजा धाम 

चमोली। बद्रीनाथ धाम के कपाट विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलते ही पूरे धाम में भक्ति का माहौल छा गया। हजारों श्रद्धालु इस पावन क्षण के साक्षी बने।

गुरुवार सुबह 6:15 बजे शुभ मुहूर्त में बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खोले गए। इस दौरान वैदिक मंत्रों के बीच विशेष पूजा-अर्चना की गई। कपाट खुलने के ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

कपाट खुलने से एक दिन पहले ही परंपरागत रीति-रिवाज पूरे किए गए। आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, उद्धव और तेल कलश धाम पहुंच चुके थे, जबकि भगवान कुबेर की डोली बामणी गांव में रात्रि विश्राम के बाद सुबह मंदिर पहुंची।

मंदिर परिसर को इस अवसर पर भव्य रूप से सजाया गया है। लगभग 25 कुंतल फूलों, खासकर ऑर्किड और गेंदे से पूरे धाम को आकर्षक रूप दिया गया, जिससे आध्यात्मिक माहौल और भी दिव्य हो उठा।

कपाट खुलने से पहले ही यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। बद्रीनाथ धाम में सैकड़ों वाहन पहुंच चुके हैं और हजारों श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए आने का अनुमान है। श्रद्धालु यहां न केवल पूजा-अर्चना करते हैं, बल्कि हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता का भी आनंद लेते हैं।

कपाट खुलने से पहले की प्रमुख परंपराएं:

सुबह 4 बजे: भगवान कुबेर का मंदिर में प्रवेश
4:15 बजे: मंदिर कर्मचारियों की तैनाती
5:30 बजे: रावल, धर्माधिकारी और वेदपाठियों का मंदिर में प्रवेश
5:40 बजे: द्वार पूजन
6:15 बजे: श्रद्धालुओं के लिए कपाट खुले

The post विधि-विधान के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
66579
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या https://newshindisamachar.com/uttarakhand-will-shine-in-sports-on-the-international-stage-rekha-arya/ Thu, 23 Apr 2026 04:40:10 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=66576 देहरादून । उत्तराखंड टेबल टेनिस संघ द्वारा आयोजित 87वीं अंतरराज्यीय जूनियर एवं युवा राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025 का समापन समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि […]

The post अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
देहरादून । उत्तराखंड टेबल टेनिस संघ द्वारा आयोजित 87वीं अंतरराज्यीय जूनियर एवं युवा राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025 का समापन समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही अन्य सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को 4 प्रतिशत आरक्षण का लाभ भी दिया जा रहा है।

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आने वाले समय में बड़े खेल आयोजन देश में प्रस्तावित हैं। राष्ट्रमंडल खेल और वर्ष 2036 के ओलंपिक के मद्देनज़र युवाओं को अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए, ताकि वे इन मंचों पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

मंत्री ने कहा कि अगले वर्ष प्रस्तावित 39वें राष्ट्रीय खेलों से पहले विभिन्न खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं उत्तराखंड में आयोजित कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं का अनुभव मिलेगा और वे अधिक संख्या में चयनित हो सकेंगे।

समारोह में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयोजन की सफलता में संघ के पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही।

समापन अवसर पर मंत्री ने कहा कि राज्य में खेल सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है और आने वाले समय में उत्तराखंड खेलों के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।

इस अवसर पर कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस फेडरेशन के महासचिव एमपी सिंह, अध्यक्ष मेघा अहलावत, यतिन टिप्पणिस, राजू दुग्गल, चेतन गुरुंग, प्रिंस वेपोन, केके शर्मा आदि उपस्थित रहे।

The post अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
66576
महाविद्यालयों व तकनीकी संस्थानों की व्यापक समीक्षा, शिक्षा को रोजगारपरक, गुणवत्तापूर्ण व आधुनिक बनाने के निर्देश https://newshindisamachar.com/comprehensive-review-of-colleges-and-technical-institutions-directives-issued-to-make-education-employment-oriented-high-quality-and-modern/ Wed, 22 Apr 2026 11:51:40 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=66572 प्रतियोगी परीक्षाओं, प्लेसमेंट, प्रोफेशनल व वोकेशनल कोर्स तथा स्वरोजगार पर विशेष फोकस दूरस्थ व पर्वतीय क्षेत्रों के महाविद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर बालिका शिक्षा को नयी दिशा, जिलाधिकारी का उच्च शिक्षा के बाद बालिकाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल में उच्च एवं […]

The post महाविद्यालयों व तकनीकी संस्थानों की व्यापक समीक्षा, शिक्षा को रोजगारपरक, गुणवत्तापूर्ण व आधुनिक बनाने के निर्देश appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
प्रतियोगी परीक्षाओं, प्लेसमेंट, प्रोफेशनल व वोकेशनल कोर्स तथा स्वरोजगार पर विशेष फोकस

दूरस्थ व पर्वतीय क्षेत्रों के महाविद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

बालिका शिक्षा को नयी दिशा, जिलाधिकारी का उच्च शिक्षा के बाद बालिकाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर

पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को सुदृढ़, व्यवस्थित, गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में समस्त राजकीय महाविद्यालयों एवं राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उच्च शिक्षा संस्थानों की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति, आधारभूत संरचना, परिणाम, प्लेसमेंट, संसाधनों की उपलब्धता तथा विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर गहन एवं बहुआयामी चर्चा की गयी।

जिलाधिकारी ने कहा कि सामान्यतः इंटरमीडिएट स्तर तक के विद्यालयों की नियमित समीक्षा होती है, किन्तु उच्च शिक्षा संस्थानों की इस प्रकार समग्र समीक्षा कम हो पाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह बैठक आयोजित की गयी है, ताकि महाविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों की वास्तविक स्थिति का आंकलन कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी महाविद्यालयों एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों से उनके परिणाम (रिजल्ट), प्लेसमेंट, विद्यार्थियों की संख्या, शिक्षकों की उपलब्धता, रिक्त पदों की स्थिति, विषयवार संकाय, भवनों की स्थिति एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी संस्थान अपनी अद्यतन सूचनाएं एक व्यवस्थित प्रारूप में नियमित रूप से उपलब्ध कराएं, जिससे योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित किया जा सके।

सभी महाविद्यालयों तथा तकनीकी संस्थानों के प्राचार्यों एवं प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने संस्थानों की समस्याएं, आवश्यकताएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए। इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद स्तर से जो कार्य संभव होंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाएगा, जबकि अन्य प्रस्तावों को आवश्यकतानुसार शासन स्तर पर प्रेषित कर आवश्यक स्वीकृति दिलायी जाएगी। उन्होंने सभी लंबित प्रस्तावों को सुव्यवस्थित एवं पूर्ण रूप से तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में महाविद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं जैसे स्मार्ट क्लास, डिजिटल लर्निंग संसाधन, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, कक्षाओं की उपलब्धता तथा भवनों की संरचनात्मक स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी महाविद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी आधारित शिक्षण व्यवस्था विकसित की जाए, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक, इंटरएक्टिव एवं तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध हो सके। उन्होंने आवश्यकतानुसार स्मार्ट क्लास की स्थापना हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए, ताकि महाविद्यालयों में आधुनिक, तकनीक आधारित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके और विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से बेहतर अध्ययन संसाधन उपलब्ध हो सकें। साथ ही जिन संस्थानों में फर्नीचर की कमी पायी गयी, वहां से तत्काल मांग पत्र प्रस्तुत करने को कहा गया। जर्जर या मरम्मत योग्य भवनों के संबंध में संबंधित विभागों को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।

निर्माणाधीन महाविद्यालय भवनों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिन भवनों का निर्माण कार्य मंडी परिषद के अधीन प्रचलित है, उनके संबंध में मंडी परिषद से समन्वय स्थापित कर प्रकरणों पर संज्ञान लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिन संस्थानों में अतिरिक्त कक्षों की आवश्यकता है, उनके लिए भी प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सक्षम, आत्मनिर्भर एवं प्रतिस्पर्धी बनाना होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि छात्र-छात्राओं को केवल पारंपरिक पाठ्यक्रमों तक सीमित न रखते हुए उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं, विज्ञान विषयों, प्रोफेशनल एवं वोकेशनल कोर्स तथा स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाए।

उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को शिक्षा के उपरांत रोजगार से जोड़ने पर बल देते हुए निर्देशित किया कि महाविद्यालयों में समय-समय पर प्रेरणा एवं करियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि इन सत्रों में संबंधित विकासखंडों के बीडीओ द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा, जो विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, स्वरोजगार एवं करियर विकल्पों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

बैठक में कण्वघाटी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक महाविद्यालय को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक माह कम से कम एक करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया जाए तथा उसके उपरांत विद्यार्थियों के नियोजन (प्लेसमेंट) से संबंधित प्रगति की जानकारी उपलब्ध करायी जाए।

जिलाधिकारी ने रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने हेतु उद्योग विभाग एवं सिडकुल के माध्यम से रोजगार मेलों के आयोजन पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि इच्छुक छात्र-छात्राओं को रोजगार मेलों में प्रतिभाग हेतु प्रोत्साहित किया जाए, ताकि उन्हें स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।

विद्यार्थियों की रुचि के अनुरूप प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि एक समुचित प्रारूप तैयार किया जाए, जिसमें छात्रों की रुचि, करियर विकल्पों एवं कौशल से संबंधित डेटा संकलित किया जाए। इससे रोजगार के रुझानों का विश्लेषण कर विद्यार्थियों को उसी अनुरूप प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा सकेगा।

उन्होंने सभी संस्थानों को पासआउट विद्यार्थियों की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे उनकी उपलब्धियों का आकलन कर अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित किया जा सके। साथ ही दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों के महाविद्यालयों पर विशेष ध्यान देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इन क्षेत्रों में भी शहरी क्षेत्रों की भांति सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि वहां के छात्र-छात्राएं भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने सतपुली महाविद्यालय को जाने वाले कच्चे मार्ग के सुधार हेतु जिला योजना के अंतर्गत प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त पुश्तों के निर्माण हेतु भी संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा गया।

पॉलिटेक्निक संस्थानों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने तकनीकी शिक्षा को अधिक प्रभावी एवं रोजगारोन्मुख बनाने पर बल देते हुए निर्देशित किया कि पाठ्यक्रमों एवं प्रशिक्षण को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जाए। बैठक में उपस्थित सभी प्राचार्यों से सुझाव एवं फीडबैक भी प्राप्त किए गए, जिन पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा तथा सभी संस्थानों को अपनी प्रगति की नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

इस अवसर पर जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) रणजीत सिंह नेगी, प्रशासनिक अधिकारी मनोज रावत सहित समस्त राजकीय महाविद्यालयों एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों के प्राचार्य, प्रोफेसर एवं प्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

The post महाविद्यालयों व तकनीकी संस्थानों की व्यापक समीक्षा, शिक्षा को रोजगारपरक, गुणवत्तापूर्ण व आधुनिक बनाने के निर्देश appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
66572
पहलगाम में घटित आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया था- मुख्यमंत्री धामी https://newshindisamachar.com/the-terrorist-attack-that-took-place-in-pahalgam-shook-the-nation-chief-minister-dhami/ Wed, 22 Apr 2026 11:21:32 +0000 https://newshindisamachar.com/?p=66569 ‘पहलगाम … जब समय थम गया’, संयुक्त निदेशक चौहान ने मुख्यमंत्री को भेंट की पुस्तक देहरादून। पहलगाम में पर्यटकों पर बर्बर हमले की पहली बरसी पर बुधवार को ‘पहलगाम … जब समय थम गया’ पुस्तक जनता के बीच आ गई । पुस्तक के लेखक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में संयुक्त […]

The post पहलगाम में घटित आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया था- मुख्यमंत्री धामी appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
‘पहलगाम … जब समय थम गया’, संयुक्त निदेशक चौहान ने मुख्यमंत्री को भेंट की पुस्तक

देहरादून। पहलगाम में पर्यटकों पर बर्बर हमले की पहली बरसी पर बुधवार को ‘पहलगाम … जब समय थम गया’ पुस्तक जनता के बीच आ गई । पुस्तक के लेखक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में संयुक्त निदेशक के एस चौहान हैं। जो घटना के दिन सपरिवार पहलगाम में मौजूद थे, चौहान ने अपने अनुभवों को पुस्तक की शक्ल दी है।

चौहान ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर पुस्तक की प्रति उन्हें भेंट की। उन्होंने बताया कि पुस्तक में पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को घटना वाले दिन के माहौल और तमाम सारी बातों को शामिल किया गया। इसके अंत में ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया गया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहलगाम में एक वर्ष पूर्व घटित आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया था। उन्होंने पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर जिस तरह दुनिया को अपना दम दिखाया, वो ऐतिहासिक है।

The post पहलगाम में घटित आतंकी हमले ने देश को झकझोर दिया था- मुख्यमंत्री धामी appeared first on News Hindi Samachar.

]]>
66569