मुख्यमंत्री धामी ने गुंजन डंगवाल के सड़क हादसे में निधन पर जताया शोक

News Hindi Samachar

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के युवा लोकगायक एवं संगीत निर्देशक गुंजन डंगवाल के सड़क हादसे में निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की […]

मुख्यमंत्री ने ‘द लीजेंड ऑफ कोश्यारी भगत दा’ पुस्तक का किया विमोचन

News Hindi Samachar

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘द लीजेंड ऑफ कोश्यारी भगत दा’ का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल कोश्यारी ने सामान्य परिवेश में रहकर शिखर छूने का कार्य किया है तथा अपने पुरुषार्थ […]

ग्लेशियर झील और भूस्खलन से बाढ़ प्रकोप पर हुआ सेमिनार का आयोजन

News Hindi Samachar

रुड़की: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की), और जल संसाधन विभाग, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), नई दिल्ली, संयुक्त रूप से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (जीएलओएफ) और लैंडस्लाइड लेक आउटबर्स्ट फ्लड (एलएलओएफ) हिमालयी क्षेत्रों में आपदाएं विषय पर एक राष्ट्रीय हाइब्रिड संगोष्ठी का आयोजन आईआईटी रुड़की के अलावा वेबएक्स के माध्यम […]

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने फूंका केन्द्र सरकार का पुतला

News Hindi Samachar

गोपेश्वर:  चमोली जिला कांग्रेस ने कहा है कि केन्द्र सरकार राजनैतिक प्रतिशोध और द्वेष की भावना से प्रेरित होकर सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए विपक्षी दल के नेताओं का उत्पीडन कर रही है। जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निन्दा करती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर के तिराहे पर […]

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

News Hindi Samachar

हल्द्वानी:   प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को एक ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने का विरोध जताया। कांग्रेस ने केन्द्र सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध और द्वेष की भावना से प्रेरित होकर विपक्ष नेताओं का उत्पीड़न करने का […]

अपहरण कर नाबालिग से शादी की योजना बना रहा था आरोपित, गिरफ्तार

News Hindi Samachar

हरिद्वार:  नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसको बहला फुसला कर शादी की योजना बनाने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले अपहरण हुई नाबालिग लड़की के पिता ने थाना बुग्गावाला में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ उसकी पुत्री का अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस ने […]

युवा अग्निवीर बनेंगे-अग्निपथ पर चलेंगे, राष्ट्र निर्माण एवं देश की सुरक्षा में अमूल्य योगदान देंगेः राज्यपाल

News Hindi Samachar

नैनीताल: उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शुक्रवार को नैनीताल राजभवन में उत्तर भारत क्षेत्र के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल और मेजर जनरल के बीच अग्निपथ योजना सहित सेना से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बातचीत हुई। इस अवसर पर […]

राज्यपाल ने कैंची धाम में दर्शन कर की प्रदेश की समृद्धि की कामना

News Hindi Samachar

नैनीताल:  उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शुक्रवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए और प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि कैंची धाम आकर उन्हें एक अलग ही आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई। बाबा नीब करौरी […]

सफाई कर्मचारी संगठनों ने विधायक रवि बहादुर को सौंपा ज्ञापन

News Hindi Samachar

हरिद्वार:  प्रदेश के विभिन्न जिलों के सफाई कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को सौंपा। विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में ज्ञापन सौंपते हुए देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ काशीपुर के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार सौदा ने कहा कि वर्ष 2019 से […]

अग्निपथ योजना सरकार की राष्ट्रनीति का हिस्सा, विपक्ष कर रहा राजनीति :अजय भट्ट

News Hindi Samachar

नैनीताल:  केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने देश में चर्चा में चल रही केंद्र सरकार की ‘अग्निपथ’ योजना पर मुख्यालय में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना केंद्र सरकार की राष्ट्रनीति का हिस्सा है। इजराइल, अमेरिका, रूस और ब्रिटेन आदि की सेना में भर्ती प्रक्रिया […]