गढ़वाल में 27 दिसंबर को बारिश व बर्फबारी की संभावना

News Hindi Samachar

देहरादून:  प्रदेश में 27 दिसंबर से एक बार फिर बदलाव के संकेत दिख रहे हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के अनुसार, 27 को गढ़वाल क्षेत्र में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

वहीं गुरुवार से मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रभाव कुछ कम होने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 26 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

हालांकि ठंड में वृद्धि और खासकर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर से सुबह-शाम ठंड का एहसास कायम रहेगा। बुधवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

पंतनगर में अधिकतम तापमान 24.8 और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 17.5 और न्यूनतम तापमान 4.7 व नई टिहरी में अधिकतम तापमान 18.4 व न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश के कई शहरों में दिन और रात के तापमान में फर्क से लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। रात को तापमान कम होने से लोगों को कड़ाके की ठंक का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम केन्द्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश में आसमान आमतौर पर साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रहने का अनुमान है। कहा कि दिन में धूप खिली रहेगी जिससे ठंठ से शहरवासियों को कुछ राहत मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मसूरी में साप्ताहिक बंदी से पर्यटक हुए परेशान

मसूरी: मसूरी में साप्ताहिक बंदी के कारण पर्यटक दिनभर परेशान रहे। शहर के सभी बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। पर्यटकों की परेशानी को देखते हुए व्यापारियों के साथ ही कांग्रेस ने भी शहर में साप्ताहिक बंदी पर सवाल उठाए हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से मसूरी में हर बुधवार को […]
मसूरी में साप्ताहिक बंदी से पर्यटक हुए परेशान

You May Like