मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

News Hindi Samachar

देहरादून ।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने पुरोला के अन्तर्गत मठ लमकोठी मोटर मार्ग के किमी 2-5 तक विस्तार कार्य हेतु ₹76.78 लाख और पिथौरागढ़ के अन्तर्गत 02 निर्माण कार्यों हेतु ₹38.76 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

विधानसभा क्षेत्र घनसाली के अन्तर्गत 02 निर्माण कार्यों हेतु ₹148.40 लाख और रानीगढ़ लैणी-बुढ़वा-सौड मोटर मार्ग के डामरीकरण हेतु ₹389.22 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। कपकोट के अन्तर्गत गैंरखेत से लखमरा तक मोटर मार्ग के नवनिर्माण हेतु ₹122.90 लाख, रूड़की के अन्तर्गत 02 मोटर मार्गों हेतु ₹392.38 लाख एवं धर्मपुर के वॉर्ड-89 के अंतर्गत मार्ग एवं नाली के निर्माण हेतु ₹241.93 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। विधानसभा क्षेत्र रायपुर के अन्तर्गत वॉर्ड-66 के आंतरिक क्षतिग्रस्त मार्गों के निर्माण हेतु ₹76.40 लाख और लैंसडाउन में पाली बैण्ड से पाली गांव तक तक मोटर मार्ग के विस्तार हेतु ₹50.17 लाख और 05 निर्माण कार्यों हेतु ₹233.97 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। विधानसभा क्षेत्र थराली के अन्तर्गत बांजबगड़-तेलना मोटर मार्ग के कि.मी. 9 को मोटर मार्ग में परिवर्तित करने और किमी 10, 11 एवं 12 तक नवनिर्माण कार्य हेतु ₹192.86 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत ग्रीन सिटी कॉलोनी, बालाजी एन्क्लेव, कृष्ण विहार तथा डी0एस0पी0 चौक से आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य हेतु ₹265.33 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में चलेगा रिफ्लेक्सोलॉजी प्रशिक्षण सत्र

देहरादून। चार धाम यात्रा और 15 चयनित ट्रेकिंग ट्रैक्शन सेंटर के पास रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (यूटीडीबी) की ओर से उत्तरकाशी में एक महीने और रुद्रप्रयाग में 15 दिनों तक रिफ्लेक्सोलॉजी (पैरों की थेरपी) के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा […]
उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में चलेगा रिफ्लेक्सोलॉजी प्रशिक्षण सत्र

You May Like