मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से भेंट कर दी अहम जानकारी

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को राजभवन में विधानसभा में भर्तियां निरस्त करने और बेटी अंकिता की निर्मम हत्या पर सरकार की कार्रवाई के बारे में राज्यपाल को विस्तार से जानकारी दी। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच राज्य की विकास योजनाओं, कानून व्यवस्था व विधानसभा में अनियमित नियुक्तियों के संबंध में की कार्रवाई पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि विधानसभा में नियुक्तियों की जांच को लेकर गठित समिति की संस्तुति सरकार ने तत्काल स्वीकार कर ली है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बेटी अंकिता की निर्मम हत्या के विषय में की जा रही कार्रवाई की भी जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। राज्यपाल ने उत्तराखंड की बेटी अंकिता के साथ हुए जघन्य अपराध पर शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने राज्यपाल को विधानसभा में हुई अनियमित नियुक्तियों के संबंध में समिति की रिपोर्ट और की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विस अध्यक्ष खंडूडी ने राजस्व पुलिस व्यवस्था को समाप्त करने को लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

देहरादून: प्रदेश की विधानसभा अध्यक्ष भी अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या काे लेकर न केवल बहुत ही चिंतित हैं अपितु इसकी जांच और राजस्व पुलिस की व्यवस्था से भी संतुष्ट नहीं हैं। विस अध्यक्ष ने प्रदेश में राजस्व पुलिस की व्यवस्था को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा […]
विस अध्यक्ष खंडूडी ने राजस्व पुलिस व्यवस्था को समाप्त करने को लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

You May Like