मुख्यमंत्री धामी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख व गंभीर घायलों को 50 हजार रु देने की घोषणा की

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज में सिरसा मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली के दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहन करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹50000, सामान्य रूप से घायलों को ₹25000 तथा सभी घायलों के निशुल्क इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। उन्होंने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा में बैक डोर से हुई भर्तियों के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, फूंका सरकार का पुतला

देहरादून: प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में प्रदेश महिला कांग्रेस पदाधिकारियों नें विधानसभा में हुयी बैक डोर भर्ती का विरोध करते हुए विधानसभा के मुख्य द्वार पर सरकार का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होनें कहा की उत्तराखण्ड की जनता नें आषा और विश्वास […]
विधानसभा में बैक डोर से हुई भर्तियों के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, फूंका सरकार का पुतला

You May Like