मुख्यमंत्री धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर समस्त पत्रकार बंधुओं को दी शुभकामनाएं

लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारों की भूमिका अहम- मुख्यमंत्री 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रदेश सहित देशभर के पत्रकारों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती और समाज को जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने समस्त पत्रकार बंधुओं को हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सत्य, निष्पक्षता और जनहित के प्रति पत्रकारों की प्रतिबद्धता लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी अहम योगदान देती है।

उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का सशक्त स्तंभ है, जो लोगों तक सही और तथ्यपरक जानकारी पहुंचाकर जनजागरूकता बढ़ाने का कार्य करता है। पत्रकारों के अथक प्रयास समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को जागरूक, शिक्षित और सही मार्गदर्शन देने के लिए पत्रकारों द्वारा किए जा रहे समर्पित प्रयास सराहनीय हैं।

Next Post

संघर्ष और समर्पण की सीख देता है खेल- रेखा आर्या

उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 200 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। […]
संघर्ष और समर्पण की सीख देता है खेल- रेखा आर्या

You May Like