मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं

News Hindi Samachar

मुख्यमंत्री ने कहा, स्वच्छ, हरित और सुरक्षित वातावरण केवल वर्तमान की जरूरत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की नींव है

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पृथ्वी दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, हरित और सुरक्षित वातावरण केवल वर्तमान की जरूरत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की नींव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का एहसास कराता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस अवसर पर सभी लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लें और प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करें।

उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि इन संसाधनों के संरक्षण में जनभागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने लोगों से पर्यावरण के प्रति जागरूक रहते हुए हर स्तर पर योगदान देने का आह्वान किया।

Next Post

आईपीएल 2026- लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछली हार के बाद दोनों जीत की पटरी पर […]
आईपीएल 2026- लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज

You May Like