मुख्यमंत्री धामी ने महिलाओं के लिए स्व पंजीकरण एप का किया शुभारंभ

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री ने शनिवार को सचिवालय में उत्तराखंड पुलिस एप के अन्तर्गत सरकारी और गैरसरकारी कार्यालयों, संस्थानों में कार्यरत महिलाओं के लिए स्व पंजीकरण सुविधा का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एप के जागरुकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के दृष्टिगत सरकारी एवं गैरसरकारी कार्यालयों में कामकाजी महिलाओं को इस एप में पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाए। इसका व्यापक स्तर पर प्रचार एवं प्रसार भी किया जाए। सभी जनपदों में इसके लिए संगोष्ठियों एवं अन्य प्रचार माध्यमों से प्रचारित किया जाए। मुख्यमंत्री ने गौरा शक्ति के तहत प्राप्त होने वाली शिकायतों पर संबंधित थानों से त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उच्च स्तर से कृत कार्रवाई की नियमित निगरानी रखी जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि महिलाओं के स्व. पंजीकरण की यह सुविधा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से महिला सुरक्षा के लिए बेहतर ईको सिस्टम विकसित करने के विजन के अनुरूप कामकाजी महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। बैठक में महिलाओं की पंजीकरण से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी कार्यालय में कार्यरत महिलाएं उत्तराखंड पुलिस एप में दिये गये विकल्प गौरा शक्ति से अपना पंजीकरण कर सकती हैं। गोपनीय का ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जनपद में एक महिला सब इंस्पेक्टर एवं थानों में एक महिला सब इंस्पेक्टर एवं एक महिला कांस्टेबल तैनात की गई है। उत्तराखंड पुलिस एप के अन्तर्गत गौरा शक्ति विकल्प में जाकर जब कोई महिला अपना पंजीकरण कराएगी तो संबंधित थाने से महिला सब इंस्पेक्टर को इसकी सूचना प्राप्त होते ही पूर्ण होने की जानकारी मिलेगी। साथ ही समय-समय पर फीडबैक भी लिया जाएगा। गौरा शक्ति के अन्तर्गत स्व रजिस्ट्रेशन के अतिरिक्त महिलाएं ई-शिकायत भी दर्ज करा सकती हैं, साथ ही इसमें महिलाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी और महत्वपूर्ण फोन नम्बर भी उपलब्ध हैं। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, अरविन्द सिंह ह्यांकी, रविनाथ रमन, एडीजी वी. मुरूगेशन, आईजी एपी अशुमान, अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल, डीआईजी गढ़वाल केएस नगन्याल, डीआईजी सेंथिल अबुदई, पी रेनुका देवी, जिलाधिकारी देहारादून सोनिका, एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर, वर्चुअल माध्यम से गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार एवं सभी जिलाधिकारी एवं एसएसपी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में हुआ विधिक जागरुकता शिविर

ऋषिकेश: हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में विधिक जागरुकता शिविर लगाया गया।शिविर में अधिवक्ता अतुल यादव ने छात्राओं को उनके अधिकारों सहित विधिक जानकारी दी। शनिवार को विद्यालय सभागार में आयोजित शिविर का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका पूनम शर्मा ने मांं सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर […]
हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में हुआ विधिक जागरुकता शिविर

You May Like