मुख्यमंत्री धामी ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ , तिरंगा फहराने की अपील

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान में सभी प्रदेश वासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के बाद कहा कि देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हम सभी देशवासियों का कर्तव्य है कि हम देश को आजादी दिलाने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान गाथाओं को सदैव याद रखे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर इस स्वतंत्रता दिवस पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेश वासियों से इस महान अभियान में प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पूरे विश्व में हमारी एकता का संदेश जाएगा। आज पूरा विश्व भारत की ओर देखता है। भारतीय संस्कृति, योग व आयुष के महत्व को दुनिया मान रही है। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और अन्य गण्यमान्य लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धारचूला में बादल फटा, बीआरओ का बैली ब्रिज बहा

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले के धारचूला तहसील के सोबला में बादल फटने से अचानक आए पानी के सैलाब से नदी-नाले उफान पर हैं। बीआरओ का बैली ब्रिज बह गया है। पानी से तेज प्रवाह की वजह से सोबला का भेटी नाला पूरी तरह उफान पर है ।धौलीगंगा के साथ ही काली […]
धारचूला में बादल फटा, बीआरओ का बैली ब्रिज बहा

You May Like