सीएम धामी ने इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

News Hindi Samachar

मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य निर्माण के लिए इंद्रमणि बडोनी का त्याग, संघर्ष और दूरदर्शी नेतृत्व सदैव स्मरणीय रहेगा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उत्कृष्ट समाजसेवी एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता श्रद्धेय इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए इंद्रमणि बडोनी का त्याग, संघर्ष और दूरदर्शी नेतृत्व सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने प्रदेश की अस्मिता, अधिकारों और जनसेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया, जो आज भी जनप्रतिनिधियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्रद्धेय बडोनी ने उत्तराखंड आंदोलन को नई दिशा दी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाया। उनका जीवन और विचार उत्तराखंड के विकास, सामाजिक चेतना और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।

Next Post

हर बच्चे का आदर्श बने शहीद साहिबजादे- रेखा आर्या

वीर बाल दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में होनहार बच्चे सम्मानित देहरादून। वीर बाल दिवस के उपलक्ष में बुधवार को आईआरडीटी सभागार में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा किया गया था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि […]
हर बच्चे का आदर्श बने शहीद साहिबजादे- रेखा आर्या

You May Like