गंगा सप्तमी पर मुख्यमंत्री धामी ने किया गंगा पूजन

हरिद्वार। गंगा सप्तमी के अवसर पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे और यहां गंगा पूजन व आरती में शामिल हुए। इस दौरान उनकी पत्‍नी गीता धामी में मौजूद रहीं। वहीं मां गंगा का जन्म दिवस मानी जाने वाली गंगा सप्तमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हैं। हरकी पैड़ी समेत आसपास के गंगा घाटों पर भोर से ही श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। हरकी पैड़ी की प्रबंध कार्यकारिणी संस्था श्रीगंगा सभा की ओर से विशेष आयोजन का इंतजाम किया गया है।गंगा स्नान और पूजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हरकी पैड़ी पहुंचे। कोरोना काल के दो साल बाद यह पहला मौका है जब गंगा सप्तमी के इस महापर्व पर श्रद्धालुओं को हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड समेत सभी गंगा घाटों पर डुबकी लगाने और धर्म कर्म करने की बिना रोक-टोक अनुमति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उपचुनावः सोमवार को नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे सीएम धामी

भाजपा झोंकेगी पूरी ताकत देहरादून। नौ मई को सीएम धामी उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इससे पहले ही चंपावत में भाजपा के दिग्गज नेता डेरा जमा लेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक रविवार को ही चंपावत के लिए रवाना हो गए। पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश […]
उपचुनावः सोमवार को नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे सीएम धामी

You May Like