मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति की प्रदान

News Hindi Samachar

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधान सभा क्षेत्र धारचूला के भैंसकोट कालासैम मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष ₹ 74.99 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधान सभा क्षेत्र धारचूला के बर्नियागांव से जैती/जी० जी० आई० सी० नमजला पहुंच मार्ग एवं पुलिया निर्माण हेतु ₹ 42.50 लाख, विधान सभा पिथौरागढ़ के अंतर्गत मड से असूरचूला मंदिर तक ट्रैकिंग रूट निर्माण कार्य हेतु ₹ 95.90 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधान सभा क्षेत्र डीडीहाट के सांवलीसेरा से हंशेश्वर शमशान घाट तक शवयात्रा मार्ग निर्माण हेतु 74.97 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधान सभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम बारमों से खंडेनाथ मंदिर तक सी०सी० रास्ता निर्माण कार्य 88.46 लाख, की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधान सभा क्षेत्र डीडीहाट ग्राम हड़खोला के धारमा तोक में अतिथि गृह से हरिचन्द देवता मंदिर तक 400 मीटर पैदल मार्ग पर इण्टर लॉकिंग टाईल्स से निर्माण हेतु ₹ 15.05 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम सभा रूद्रपुर में निर्मित माँ वसन्ती देवी दुर्गा मंदिर के सौन्दर्यकरण हेतु 25 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविर में किया प्रतिभाग 

हमारी सरकार राज्य हित से जुड़े निर्णय लेने में पीछे नहीं हटेगी – मुख्यमंत्री धामी  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम अल्मोड़ा में आयोजित चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया। सेवा सुशासन और विकास की […]
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविर में किया प्रतिभाग 

You May Like