दुर्घटना की खबर मिलते ही कंट्रोल रूम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बचाव कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

देहरादून: यमुनोत्री हाई वे पर डामटा के समीप रविवार को भीषण सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंच गए। उन्होंने बचाव कार्य की समीक्षा की और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस मौक पर मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए दुर्घटना में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था के निर्देश भी जिलाधिकारी उत्तरकाशी को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आपदा कंट्रोल पर ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों से भी कंट्रोल रूम के संचालन से सम्बन्धित प्रक्रियाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों में आपदा कंट्रोल रूम को 24 घंटे सूचनाएं उपलब्ध कराये जाने के साथ ही जनपदों के आपदा कंट्रोल रूमों को भी और अधिक सक्रिय किये जाने के उन्होंने निर्देश दिए।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री धामी से दूरभाष पर वार्ता कर दुर्घटना की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईएमए पीओपी कार्यक्रम के दौरान यातायात रहेगा डाइवर्ट

–दिनांक 05.06.2022 व 07/06/2022 एवम् 09/06/2022 को आईएमए परेड कार्यक्रम के दौरान यातायात डाइवर्ट प्लान –डायवर्जन समय – प्रातः 05.00 से 10.00 AM बजे तक देहरादून: परेड के दौरान बल्लूपुर एवं प्रेमनगर की ओर से आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जायेगा। आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा। घंटाघर से […]
आईएमए पीओपी कार्यक्रम के दौरान यातायात रहेगा डाइवर्ट

You May Like