सूचना विभाग का कैलेंडर जारी मुख्यमंत्री धामी ने किया विमोचन

News Hindi Samachar

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड के वार्षिक कैलेंडर नमामि देवभूमि ‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का’ का विमोचन किया। इस वार्षिक कैलेंडर के माध्यम से उत्तराखण्ड के प्रमुख धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों, उत्तराखण्ड की शिल्पकला, चित्रकला, लोककला एवं पौराणिक मंदिरों की जानकारी दी गई है। इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक डॉ.नितिन उपाध्याय, उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं रवि बिजारनियां उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजनाथ सिंगरौली में हितग्राही महासम्मेलन में करेंगे सहभागिता 

भोपाल: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दिन में मध्यप्रदेश के सिंगरौली में होने वाले हितग्राही महासम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सहभागिता करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि सिंगरौली के प्यारे भाइयों-बहनों यह हम सबके लिए हर्ष और गर्व का विषय है कि आज […]
राजनाथ सिंगरौली में हितग्राही महासम्मेलन में करेंगे सहभागिता 

You May Like