मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका का विमोचन

News Hindi Samachar
देहरादून: उत्तरांचल प्रेस क्लब की डायरेक्टरी/स्मारिका का मुख्यमंत्री ने विमोचन किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की पेंशन वृद्धि समेत दो मांगों पर पूर्व घोषणानुरूप शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब के बहुउद्देशीय भवन निर्माण भी जल्द कराया जाएगा। उन्होंने इसके लिए संबंधित अधिकारियों को प्रक्रिया जल्द पूरी करने के लिए निर्देशित किया। सोमवार प्रात:काल अपने सरकारी आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डायरेक्टरी/स्मारिका को विमोचित किया। क्लब अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि क्लब की अर्द्धवार्षिक स्मारिका को नई विधानसभा के गठन के मद्देनजर सरकार, विधायकों व पत्रकारों समेत महत्वपूर्ण फोन नंबर्स को शामिल करते हुए बहुपयोगी डायरेक्टरी का स्वरूप दिया गया है। इसमें उत्तराखंड और इसके जनपदों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों, तीज त्योहारों व क्लब की गतिविधियों आदि को भी शामिल किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रेस क्लब में आयोजित संवाद कार्यक्रम के लिए आमंत्रित भी किया, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए जल्द ही तिथि निर्धारित करने की बात कही। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष अंथवाल के साथ ही महामंत्री ओपी बेंजवाल, स्मारिका के संपादक दिनेश कुकरेती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, पूर्व अध्यक्ष नवीन थलेड़ी, चेतन गुरूंग, देवेन्द्र सती, उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र कण्डारी व प्रेस क्लब मसूरी के पूर्व अध्यक्ष शूरवीर भंडारी, क्लब के वरिष्ठ सदस्य हरीश कोठारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वामपंथी दलों ने किराया वृद्धि के विरोध में सरकार का पुतला फूंका

देहरादून: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भाजपा सरकार का परिवहन किराया में भारी वृद्धि के खिलाफ सोमवार को राजपुर रोड़ गांधी पार्क के पास सरकार का पुतला दहन किया और सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पार्टी के कार्यकर्ता जिला कार्यालय में एकत्रित हुए। इसके बाद जलूस के […]
वामपंथी दलों ने किराया वृद्धि के विरोध में सरकार का पुतला फूंका

You May Like