मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का सीएम आवास में किया स्वागत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है।

मुख्यमंत्री धामी ने दोनों नेताओं के नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी को उनके मार्गदर्शन से निरंतर मजबूती मिल रही है। इस अवसर पर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

Next Post

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री धामी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता रहे मौजूद  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के […]
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि

You May Like