मुख्यमंत्री धामी रक्तवर्ण ग्लेशियर टीम को फ्लैग ऑफ करने आएंगे गंगोत्री

News Hindi Samachar

उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को जनपद भ्रमण पर रहेंगे हैं। वह देहरादून प्रातः 8.30 बजे हर्षिल हेलीपैड पहुंचे। इसके उपरांत गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री प्रातः 9.15 बजे गंगोत्री धाम में रक्तवर्ण ग्लेशियर और अन्य तीन पर्वत चोटियों पर आरोहण के लिए जा रहे पतंजलि आयुर्वेद, निम आईएमएफ के संयुक्त अभियान दल को हरी झंडी दिखाएंगे और अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभा करेंगे। मुख्यमंत्री धामी प्रातः 10:00 बजे गंगोत्री धाम से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे l

उल्लेखनीय है कि पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण अपनी टीम और नेहरू पर्वतारोहण के साथ गंगोत्री के रक्तवर्ण ग्लेशियर में संजीवनी को तलाशने निकल रहे हैं। 14 सितम्बर 2022 विशेष अभियान दल को गंगोत्री से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पतंजलि योगपीठ के स्वामी रामदेव जी हरी झंडी दिखाएंगे और 25 सितम्बर तक यह अभियान को पूरा करेंगे।

आचार्य बालकृष्ण गंगोत्री मंगलवार को गंगोत्री धाम पहुंचे गये हैं। उन्होंने कहा कि हिमालय क्षेत्र में ऋषि-मुनियों की तपोभूमि है यहां भगवान शंकर की जटा से गंगा निकली है इस क्षेत्र में औषधि गुणों के भंडार हैं।उन्होंने कहा कि अनाम, अनारोहित पर्वत शिखरों का आरोहण और हिमालय के इस दुर्गम क्षेत्र में अन्वेषण का कार्य किया जायेगा।

अभियान का मुख्य उद्देश्य हिमालय के दुर्गम क्षेत्र रक्तवर्ण ग्लेशियर में अवस्थित अनाम तथा अनारोहित यह संयुक्त अभियान अपने आप में एक अत्यन्त विशेष अभियान है। इसमें हिमालय में स्थित दुर्गम और विषम भौगोलिक क्षेत्र में औषधीय पौधों तथा पर्वतारोहण का संयुक्त सर्वेक्षण करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र की महत्वाकांक्षी परियोजना बद्रीनाथ मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित निर्माण कार्यों का जायजा लेने मंगलवार को मुख्य सचिव डॉ.सुखबीर सिंह संधू बद्रीनाथ मपहुंचे। मुख्य सचिव ने बीआरओ बाईपास सड़क, लेक फ्रंट डेवलपमेंट, अराइवल प्लाजा, वन-वे लूप रोड, अन्तरराष्ट्रीय बस अड्डा और अस्पताल विस्तारीकरण कार्यों का निरीक्षण करते […]
मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ मास्टर प्लान निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

You May Like