मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोकसभा चुनाव प्रचार का किया आगाज 

News Hindi Samachar

उत्तर प्रदेश। मथुरा में बुधवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंचे। वह सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन करके पूजा-अर्चना की। श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने के बाद वह प्रबुद्धजन सम्मेलन में पहुंचे। वह प्रबुद्धजनों को संबोधित कर रहे हैं।  सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीर्थनगरी में प्रबुद्धजन सम्मेलन से लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है।

उन्होंने ब्रजवासियों को सरकार की उपल्बधियां गिनाईं। बताते चलें कि भाजपा ने यहां से वर्तमान सांसद हेमा मालिनी को ही अपना प्रत्याशी घोषित किया है। प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आज से पांच हजार वर्ष पहले यहां श्रीकृष्ण ने अपनी लीला रचाई। उस लीला की साक्षी बनीं थीं यमुना मैया। यमुना की गंदगी को दूर करेंगे। उन्होंने मोदी की गांरटी का भी जिक्र किया। कहा कि मोदी की गारंटी से हर काम संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईडी को मिली बड़ी कामयाबी, वॉशिंग मशीन से मिला करोड़ों का खजाना, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली। अब तक आपने लॉकर, किसी बर्तन में या फिर दीवार के अंदर पैसा छिपा रखे देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी वाशिंग मशीन में किसी को पैसा छिपाते देखा है? दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को विदेशी मुद्रा कानून (फेमा) के कथित उल्लंघन के एक मामले के […]
ईडी को मिली बड़ी कामयाबी, वॉशिंग मशीन से मिला करोड़ों का खजाना, जानें पूरा मामला

You May Like