देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सीएम कैम्प कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा राज्य के ग्रामीण व अर्धशहरी क्षेत्रों के लिए उपलब्ध करवाए गए 80 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर राज्य के 9 जनपदों के लिए रवाना किए।
देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग और टिहरी जिलों में ये ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भेजे गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के सम्मिलित प्रयासों से ही कोविड से लड़ाई में जीत हासिल की जा सकती है।

