चिपको नेत्री स्व. गौरा देवी के पुत्र को सौंपा सम्मान राशि का चेक

News Hindi Samachar
जोशीमठ: उत्तराखंड सरकार के उत्तराखंड रत्न सम्मान से सम्मानित स्व. गौरा देवी के सुपुत्र चंद्र सिंह राणा को एसडीएम कुमकुम जोशी ने राज्य सरकार से प्राप्त 500001 (पांच लाख एक रुपये) की धनराशि का चेक भेंट किया। चिपको नेत्री स्व. गौरा देवी के पुत्र को यह धनराशि वर्ष 2016 में दिया जाना प्रस्तावित था लेकिन कतिपय कारणों से सम्मान राशि उस समय तत्कालीन सरकार द्वारा निर्गत नही किया जा सकी। इस वर्ष 26 मार्च को चिपको आंदोलन के 48 वी वर्षगांठ पर गौरा देवी के परिवार से ज्ञात हुआ कि अभी तक उक्त सम्मान राशि प्राप्त नही हुई। इस सम्बंध में शासन स्तर पर पत्राचार किया गया। मुख्यमंत्री ने पत्राचार का संज्ञान लेते हुए 12 अप्रैल को स्व. गौरा देवी के सुपुत्र श्रीचंद्र सिंह को अपने कार्यालय आमंत्रित कर औषधि पुष्प भेंट करते हुए आश्वासन दिया कि जल्दी ही आपको सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। अब सम्मान राशि प्राप्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीर्थयात्रियों का वाहन भूस्खलन की चपेट में, महाराष्ट्र की महिला की मौत

गुप्तकाशी : केदारनाथ धाम से लौट रहे तीर्थयात्रियों का वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। यह हादसा गौरीकुंड से सोनप्रयाग के बीच मुनकटिया में हुआ। मलबे में दबे वाहन को एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय […]
तीर्थयात्रियों का वाहन भूस्खलन की चपेट में, महाराष्ट्र की महिला की मौत

You May Like