चिरबटिया क्षेत्र में बादल फटा

News Hindi Samachar
नई टिहरी: चिरबटिया क्षेत्र में बुधवार सुबह बादल फटने से हड़कंप मच गया है। नेलचामी गाड में भारी मात्रा में पानी आने से खेतों और संपर्क मार्गों को क्षति होने की सूचना है। फिलहाल जनहानि होने की खबर नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने इसकी पुष्टि की है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भट्ट के मुताबिक थार्ती भटवाड़ा में तीन पुलिया क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। पटवारी और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार का हथियार बना ईशनिंदा कानून

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार करने का सबसे बड़ा हथियार ईशनिंदा कानून है । मुल्क में हिंदुओं समेत अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, जबरन धर्मांतरण और हत्या की घटनाएं लगातार हो रही हैं। ईशनिंदा कानून तो देश में अल्पसंख्यकों पर जुल्म ढहाने का सबसे बड़ा हथियार बनकर उभरा है। हाल ही […]
पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार का हथियार बना ईशनिंदा कानून

You May Like