हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर सीएम धामी ने जताया दुख 

News Hindi Samachar

देहरादून। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे कई बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और राजनीति में उनकी अहम भूमिका थी।

उनके निधन से पूरे देश में शोक व्‍याप्‍त है। उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने भी उनके निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि ‘हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि !’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीएड की डिग्री का सत्यापन किए बिना तीन लोगों को मिली नौकरी, अब पांच वर्ष जेल की सजा 

10-10 हजार रुपये जुर्माने की भी मिली सजा देहरादून। बीएड की फर्जी डिग्री से शिक्षक की नौकरी प्राप्त करने वाले तीन लोगों को अदालत ने पांच-पांच वर्ष की जेल और 10-10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। तीनों को पुलिस अभिरक्षा में पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है। अदालत […]
बीएड की डिग्री का सत्यापन किए बिना तीन लोगों को मिली नौकरी, अब पांच वर्ष जेल की सजा 

You May Like