पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

News Hindi Samachar

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने देश की आज़ादी के लिए आंदोलनरत निहत्थी जनता पर गोली चलाने के आदेश को अस्वीकार कर अद्वितीय देशभक्ति, साहस एवं नैतिक दृढ़ता का परिचय दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आज़ादी के संघर्ष में ‘पेशावर कांड’ एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में यह घटना मील का पत्थर सिद्ध हुई, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और क्रांतिकारी आधार प्रदान किया।

Next Post

डॉ. धन सिंह रावत ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

डॉ. रावत ने कहा- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा पौड़ी। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर डॉ. धन सिंह रावत ने पौड़ी में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर […]
डॉ. धन सिंह रावत ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

You May Like