सीएम धामी ने विधानसभा के मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए श्रमिकों व अधिकारियों का किया धन्यवाद

News Hindi Samachar

सीएम ने भराड़ीसैंण मे जनता की सुनी समस्या

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैण में आयोजित विधानसभा के मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए श्रमिकों, शासन व प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने भराडीसैण में आम जनता से भेंट कर जन समस्यायें सुनी तथा अधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री आवास भराडीसैण में रात्रि विश्राम किया।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को गैरसैण के समग्र विकास का आश्वासन देते हुए कहा कि भराडीसैण में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा तथा ग्रीषमकालीन राजधानी के अनुरूप गैरसैण क्षेत्र के अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जायेगा। रात्रि प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने कई जन प्रतिनिधियों से भी भेंट की तथा राज्य के विकास से जुडे विषयों पर उनसे चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विपक्ष के सदस्य जल्दबाजी नहीं करते तो सदन और लम्बा चलता - सीएम धामी

राजस्व बढाने व खर्चों को कम करने पर विशेष ध्यान देंगे गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद कहा कि विपक्ष के साथी जल्दबाजी नही करते तो सदन और लम्बा चलता। मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में कई विधेयकों के साथ अनुपूरक बजट पर चर्चा […]
विपक्ष के सदस्य जल्दबाजी नहीं करते तो सदन और लम्बा चलता – सीएम धामी

You May Like