सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मनसा देवी हादसे के घायलों से की मुलाकात, दिए बेहतर इलाज के निर्देश

News Hindi Samachar

देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार के जिला चिकित्सालय एवं एम्स ऋषिकेश पहुंचकर मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुए हादसे में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ।

मुख्यमंत्री ने सभी घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुःखद घटना से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति और शोकाकुल परिजनों के साथ साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि घायलों के इलाज एवं परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, विधायक  मदन कौशिक, विधायक  आदेश चौहान, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रावण मास के सोमवार के पावन अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और उनकी धर्म पत्नी निर्मला जोशी।

देहरादू । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्रावण मास के सोमवार के पावन अवसर पर न्यू कैंट रोड स्थित माता मंदिर में धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी […]
श्रावण मास के सोमवार के पावन अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और उनकी धर्म पत्नी निर्मला जोशी।

You May Like