उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक ठंड का कहर जारी, जानिए आगामी दिनों में मौसम को लेकर क्या बोले मौसम वैज्ञानिक

News Hindi Samachar

11 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम रहेगा शुष्क 

खराब मौसम के कारण बदला फ्लाइट का समय 

देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम ने अपना रुख बदल दिया है, बीते दो- तीन दिनों से चटख धूप खिलने से तापमान सामान्य बना हुआ था, लेकिन आज फिर बदले मौसम के कारण ठंड के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बारिश न होने से सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। राजधानी देहरादून में आज दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। बादल छाने से तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। मसूरी में हालांकि मौसम साफ है, लेकिन तापमान में गिरावट होने से ठंड में इजाफा हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी बारिश-बर्फबारी नहीं होने से सूखी ठंड परेशान करेगी। 11 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 11 और 12 जनवरी को देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज सुबह से ही छाए घने कोहरे के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर उड़ाने प्रभावित प्रभावित हुईं। सुबह सबसे पहले इंडिगो अहमदाबाद वाली फ्लाइट 7: 55 बजे पहुंचती है, लेकिन खराब मौसम के कारण इस फ्लाइट का समय बदलकर सुबह 10: 50 कर दिया गया।

एयर इंडिया की दिल्ली वाली फ्लाइट सुबह 8:00 के स्थान पर 9:53 पर एयरपोर्ट पहुंची। वहीं, इंडिगो दिल्ली की फ्लाइट सुबह 9 बजे के स्थान पर 10 बजे के बाद ही एयरपोर्ट पर पहुंची। दोपहर 3: 20 पर दिल्ली से आने वाली इंडिगो की उड़ान को रद्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवा दिवस कार्यक्रम में जुटेंगे हजारों वॉलिंटियर- रेखा आर्या

हल्द्वानी के गौलापार खेल परिसर में होगा आयोजन, कार्यक्रम में होगा स्वामी विवेकानंद राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार 2024 – 25 का वितरण आयोजन में वॉलिंटियर्स को बताई जाएंगी उनकी जिम्मेदारियां देहरादून। हल्द्वानी में 12 जनवरी 2025 को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर इस साल का युवा दिवस कार्यक्रम कुछ खास […]
युवा दिवस कार्यक्रम में जुटेंगे हजारों वॉलिंटियर- रेखा आर्या

You May Like