कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न प्रकरणों पर मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

News Hindi Samachar
देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश में हुए विभिन्न भर्ती घोटालों, भू-कानून, हरिद्वार में हुए जहरीले शराब काण्ड, पुलिस कर्मी ग्रेड पे और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई दैवीय आपदा के मामलों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिल कांग्रेस के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इन प्रकरणों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष माहरा के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमण्डल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मामलों में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माहरा के अलावा विधायक फुरकान अहमद, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, प्रदेश महामंत्री एवं भारत जोड़ो यात्रा के मीडिया प्रभारी पीके अग्रवाल, भारत जोड़ो यात्रा की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, मीडिया कोआर्डिनेटर देहरादून राजेश चमोली, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने किया दून अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता परखी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने मरीजों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखने के लिए खुद वह भोजन खाया। […]
मुख्यमंत्री धामी ने किया दून अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता परखी

You May Like