मुख्यमंत्री धामी से मिले कांग्रेस नेता धस्माना, समस्याओं के समाधान की मांग की

News Hindi Samachar

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने सोमवार को उत्तरकाशी के द्रोपदी का डांडा पर्वत में आये बर्फीले तूफान से हुई जनहानि, राजधानी देहरादून में ध्वस्त पड़ी सड़कों व कूड़ा निस्तारण नीति आदि समस्याओं के निदान के लिए राज्य के मुख्यमंत्री से उनके कैंट रोड स्थित आवासीय कार्यालय में भेंट की।

धस्माना ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विशेष रूप से विगत 4 अक्टूबर को उत्तरकाशी के द्रोपदी का डांडा पर्वत में आये बर्फीले तूफान और वहां हुई जनहानि के बारे में विशेष रूप से चर्चा करते हुए राज्य में आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने की मांग की।

धस्माना ने मुख्यमंत्री से राजधानी की ध्वस्त पड़ी सड़कों को तत्काल दुरुस्त करने की मांग के साथ ही देहरादून समस्त राज्य भर में कूड़ा निस्तारण के लिए प्रभावी नीति बनाने की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मकता भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री से सोमवार को सचिवालय में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं के उचित समाधान का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के लिए हित के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने […]
किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

You May Like