कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे,सोनिया, राहुल ने इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ सुबह इंदिरा गांधी की 38वीं पुण्यतिथि पर शक्ति स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनके बलिदान दिवस पर वह नमन करते हैं। खड़गे ने कहा कि कृषि हो, अर्थव्यवस्था हो या फिर सैन्य बल, भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने में इंदिरा गांधी का योगदान अतुलनीय है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इंदिरा गांधी को याद करते हुए ट्वीट किया कि वह अपनी दादी इंदिरा के प्यार और संस्कार दोनों को दिल में लेकर चल रहे हैं। राहुल ने कहा कि जिस भारत के लिए इंदिरा गांधी ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया, उसे वह बिखरने नहीं देंगे। उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर 1984 को पद पर रहते हुए हत्या कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंकिता हत्याकांड: जेल में बंद तीन आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

देहरादून: ऋषिकेश में वंतरा रिजॉर्ट रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत तीन संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. तीन संदिग्ध पुलकित, अंकित और सौरभ हैं, जो इस समय पौड़ी जेल में बंद हैं। पुलकित आर्य, जो इस मामले का मुख्य आरोपी है, राज्य […]
अंकिता हत्याकांड: जेल में बंद तीन आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

You May Like