कांग्रेस का चरित्र ही भारत को तोड़ने का रहा है : भाजपा

News Hindi Samachar

नई दिल्ली:  भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस का चरित्र ही भारत को तोड़ने का रहा है। भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि भारत को तोड़ने वाले आज स्वांग रच रहे हैं लेकिन यह देश इतिहास नहीं भूलेगा।

भाजपा ने 1947 में भारत-पाकिस्तान बंटवारे का टाइम लाइन शेयर करते हुए देश के बंटवारे और उसमें मारे गए और बेघर हुए लोगों के लिए कांग्रेस को ही जिम्मेदार बताते हुए ट्वीट कर कहा, भारत को तोड़ने वाले आज स्वाँग रच रहे हैं, लेकिन देश इतिहास भूलेगा नहीं। कांग्रेस का चरित्र: भारत तोड़ो।

भारत विभाजन के टाइम लाइन वाले पोस्टर पर तारीख के साथ लिखा गया है कि 3 जून 1947 को माउंटबेटन ने भारत-पाक बंटवारे का प्लान दिया। जिसे 15 जून 1947 को कांग्रेस ने मंजूरी दे दी। ब्रिटिश पार्लियामेंट ने इस योजना को 18 जुलाई 1947 को मंजूरी दे दी। इसके बाद लाखों लोग मारे गए और करोड़ों बेघर हो गए। कांग्रेस के भारत तोड़ो चरित्र की वजह से 14-15 अगस्त 1947 को भारत का विभाजन हो गया।

दरअसल, भाजपा सरकार के खिलाफ राहुल गांधी 150 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक चलने वाली इस यात्रा का शुक्रवार को तीसरा दिन है। भाजपा इस यात्रा की मंशा पर सवाल उठाते हुए लगातार कांग्रेस और राहुल गांधी को उनके अतीत की याद दिला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फर्जी दस्तावेज के साथ अग्निवीर आकांक्षी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में अग्निवीर भर्ती अभियान में फर्जी दस्तावेज पेश करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी एक को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को भर्ती बोर्ड के सदस्यों ने आरोपी के प्रवेश पत्र बार कोड को स्कैन किया और सिस्टम में एक अलग व्यक्ति […]
फर्जी दस्तावेज के साथ अग्निवीर आकांक्षी गिरफ्तार

You May Like