हेमकुंड साहिब जाने वाले अस्थायी पुल का निर्माण सफलतापूर्वक हुआ पूरा

News Hindi Samachar

ग्रामीणों की आवाजाही हुई शुरू 

जोशीमठ। गोविंदघाट में लोनिवि ने पुलना के ग्रामीणों की आवाजाही के लिए अस्थाई पुल तैयार कर दिया है। अस्थाई पुल से आवाजाही शुरू हो गई है। बीते मंगलवार को गोविंदघाट में चट्टान टूटने से मोटर पुल ध्वस्त होकर अलकनंदा नदी में समा गया था। जिसके कारण पुलना गांव, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी का संपर्क पूरी तरह से कट गया था। वहीं मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

तब से ग्रामीण नदी पर टिन डालकर आवाजाही कर रहे थे। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने घटना के दिन ही लोनिवि को अस्थाई पुल तैयार करने के निर्देश दिए थे। लोनिवि ने अलकनंदा नदी पर शुक्रवार को अस्थाई पुल बना दिया है। जिससे लोगों को पैदल आवाजाही में दिक्कत नहीं होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विद्या समीक्षा केन्द्र से जुड़ेंगे सभी आवासीय विद्यालय- डॉ.धन सिंह रावत

आईआईएम काशीपुर से प्रबंधन के गुर सीखेंगे प्रधानाचार्य व वार्डन कहा, प्रत्येक माह आवासीय विद्यालयों में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर देहरादून।  विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर में संचालित आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों को विद्या समीक्षा केन्द्र से जोड़ा जायेगा। इन विद्यालयों में उच्च स्तरीय प्रबंधन एवं शैक्षणिक गतिविधियों को और सुदृढ़ […]
विद्या समीक्षा केन्द्र से जुड़ेंगे सभी आवासीय विद्यालय- डॉ.धन सिंह रावत

You May Like