नए साल में काबू हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण

News Hindi Samachar
नए साल में काबू हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण

देहरादून:  नए साल में कोरोना संक्रमण काबू में आया है। पहले जहां एक दिन में एक हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे थे। वहीं, अब चार दिन में 1192 संक्रमित मामले सामने आए हैं।

कोरोना से जंग में सकारात्मक नतीजों से सरकार व स्वास्थ्य विभाग को थोड़ी राहत मिली है। कोरोना मरीजों की मृत्यु दर को कम करने की चुनौती बढ़ रही है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रतिदिन औसतन 13 से 15 हजार सैंपलों की जांच हो रही है। पहले की तुलना में सैंपलिंग बढ़ी है और संक्रमित मामले कम हुए हैं।

सितंबर व अक्तूबर में पहले एक दिन में एक हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे थे, लेकिन नए साल में कोरोना संक्रमण काबू में आया है। चार दिन के भीतर 1192 संक्रमित मामले सामने आए हैं।

कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर कम नहीं हो रही है। एक सप्ताह पहले प्रदेश में मृत्यु दर 1.65 प्रतिशत थी। जो बढ़ कर 1.67 प्रतिशत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सर्दी के सितम से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने तैयार किया प्लान

पिथौरागढ़:  सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में सर्दियों के सीजन से निपटने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बॉर्डर के इलाकों के लिए जरूरी सामान इकठ्ठा कर लिया है। वहीं निचले क्षेत्रों में मौसम के सितम से निपटने का प्लान भी तैयार कर दिया है। जिले के सभी […]
सर्दी के सितम से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने तैयार किया प्लान

You May Like