हमारी संस्कृति में गाय को गौमाता का दर्जा : राज्यपाल

News Hindi Samachar
देहरादून: राज्यपाल ने बुधवार को राजभवन में नवनिर्मित गौशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है और गौ माता का दर्जा दिया गया है।
इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि गाय का सर्वश्रेष्ठ स्थान होने के साथ ही गाय सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक रूप से भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्होंने गायों का पूजन किया और उन्हें भोजन खिलाया। राज्यपाल की ओर से गाय के महत्व को समझते हुए राजभवन परिसर में एक गौशाला का निर्माण कराया गया। जिसमें 06 गायें रखी गई हैं। इस दौरान विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी से मिले सांसद साक्षी महाराज

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को उत्तर प्रदेश के सांसद स्वामी साक्षी महाराज ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने समसामयिक विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष शंशाक रावत ने युवा मोर्चा के सदस्यों के […]
मुख्यमंत्री धामी से मिले सांसद साक्षी महाराज

You May Like