न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड में गेब्रियल चक्रवात में 11 लोगों की मौत, 3,200 से अधिक लोग लापता

News Hindi Samachar
वेलिंगटन: न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड में पिछले सप्ताह आए गेब्रियल चक्रवातीय तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गयी है, जबकि 3,200 से अधिक लोग लापता हैं। यहां स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। यहां के प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिन्स ने मीडिया को बताया कि इस द्वीप को फिर से सुव्यवस्थित करने की दिशा की ओर कदम बढ़ाते हुए, सरकार ने चर्चा की। इसमें करीब 13 अरब डॉलर खर्च हो सकते हैं। रविवार शाम को 3, 215 लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है और 20 हजार से अधिक घरों और व्यवसायिक संस्थानों में बिजली गुल हैं। पुलिस ने बतया कि हॉक की खाड़ी और ताइराविटी क्षेत्रों में कई लोग लापता हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर कई लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “फरवरी 2011 में क्राइस्टचर्च विनाशकारी भूकंप से प्रभावित करीब 10 हजार लोग विस्थापित हुए थे और अब एक सदी बाद फिर से यहां के लोगों को सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा है, जिसमें उनकी जिंदगी भर की मेहनत एक पल में बह गयी।” न्यूजीलैंड ने इतिहास में तीसरी बार पिछले सोमवार को आपातकाल की स्थिति घोषित की, जो हाल ही में बड़ी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुआ है, जिसमें कई हजार लोग प्रभावित हुए हैं। फिलहाल, उत्तरी द्वीप पर बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से ठप्प कर दी गयी है। इसके अलावा, उड़ानों और विद्यालयों को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा शहर ऑकलैंड में तीन सप्ताह पहले मूसलाधार बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ में करीब चार लोग मारे गए थे। यहां का वाइकाटो क्षेत्र जलमग्न हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी मुश्किले, पैट कमिंस के साथ दो और खिलाड़ी लौटेंगे स्वदेश

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस परिवार के एक सदस्य की तबीयत खराब होने के कारण ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे, जबकि तेज गेंदबाज जॉश हेज़लवुड चोट के कारण भारत के विरुद्ध बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज से बाहर हो गये हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए […]
भारत से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी मुश्किले, पैट कमिंस के साथ दो और खिलाड़ी लौटेंगे स्वदेश

You May Like