दिन- प्रतिदिन सूरज के तेवर हो रहे तल्ख, लू के थपेड़ों से जन- जीवन पूरी तरह प्रभावित 

News Hindi Samachar

41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा दून का तापमान

इस सप्ताह उत्तराखंड में गर्मी से राहत के आसार नहीं

देहरादून। दून में सूरज के तेवर तल्ख हैं और दिन प्रतिदिन पारा चढ़ रहा है। एक सप्ताह पूर्व हुई वर्षा के बाद कुछ दिन भीषण गर्मी से राहत रही, लेकिन बीते तीन दिनों से गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। दून का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जो कि इस माह अब तक सर्वाधिक है। इसके साथ ही लू के थपेड़ों से भी जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में शुष्क मौसम के बीच पारे में वृद्धि और लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस सप्ताह उत्तराखंड में गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से प्रदेश में वर्षा नहीं हो रही है और मौसम शुष्क बना हुआ है।

दून समेत उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी बेहाल कर रही है। शुष्क मौसम के बीच लगातार पारे में बढ़ोतरी हो रही है। दून का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। इसके साथ ही दोपहर में लू के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में तपिश बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास है, लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। चटख धूप के बीच मैदानी क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। पारे में भी इजाफा हो सकता है। हालांकि, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथैरागढ़ में कहीं-कहीं आंशिक बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वास्थ्य सचिव ने एसओपी जारी करते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए दिशा-निर्देश

स्वास्थ्य सचिव ने जल जनित रोगों की रोकथाम के दिए निर्देश देहरादून।  राज्य में संक्रामक रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एसओपी जारी कर दी है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने एसओपी जारी करते हुए जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों को सख्त दिशा-निर्देश […]
स्वास्थ्य सचिव ने एसओपी जारी करते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए दिशा-निर्देश

You May Like