डीडीसीए ने कहा दून में ही होगा क्रिकेटर ऋषभ पंत का इलाज

News Hindi Samachar
देहरादून: कार हादसे में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत का इलाज मैक्स अस्पताल दून में चल रहा है। उनकी देखभाल पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही है। टीम में सर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन समेत कई विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं। अस्पताल प्रबंधन सीधे परिजनों और बीसीसीआई से ही इलाज के संबंध में जानकारी साझा कर रहा है। डीडीसीए के अधिकारी भी शनिवार को मैक्स अस्पताल पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि पंत के इलाज के लिए भारत के बेस्ट डॉक्टरों से परामर्श लिया जा रहा है। पंत का इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में ही चलेगा। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने ऋषभ पंत से मुलाकात के बाद ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ऋषभ ने उन्हें बताया है कि नींद आने से नहीं बल्कि गड्ढे से बचाने के चक्कर में ऋषभ की कार अनियंत्रित हुई थी। वहीं, बीसीसीआई की टीम तीन सदसीय टीम भी यहां पहुंची थी। इनमें एक लीगल एडवाइजर भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दीं लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, “वर्ष 2023 सभी के लिए शानदार हो! यह आशा, खुशी और ढेर सारी सफलता से भरा हो। सभी को अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिले। राष्ट्रपति मुर्मू ने बधाई संदेश में कहा कि नए […]
राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दीं लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं

You May Like