युवक पर किया घात लगाकर जानलेवा हमला, गंभीर घायल

News Hindi Samachar

हरिद्वार: जनपद के झबरेड़ा के मानकपुर आदमपुर गांव में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने से हड़कंप मच गया। इस हमले में शुभम पुत्र राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में रुड़की सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जबकि आरोपित हमलावर युवक अंकुश पुत्र महिपाल मौके से फरार हो गया।

परिजनों के मुताबिक शुभम सोमवार की सुबह पशुओं को नहलाकर जैसे ही घर पहुंचा, तभी घर के पास पहले से ही धारदार हथियार लिए बैठे अंकुश ने उस पर हमला बोल दिया। जिसमें शुभम गम्भीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए, लेकिन तब तक आरोपित अंकुश मौके से फरार हो चुका था।

जैसे ही इसकी सूचना शुभम के परिजनों को लगी, तो वह शुभम को लेकर आनन-फानन में रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में पहुंचे। जहां फिलहाल शुभम का उपचार चल रहा है। वही परिजनों ने युवाओं के खिलाफ झबरेड़ा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने ’सल्ट क्रान्ति’ के शहीद दिवस कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सल्ट, अल्मोड़ा में ’सल्ट क्रान्ति’ के अवसर पर शहीद दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने खुमाड़, सल्ट में शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तहसील परिसर सल्ट से खुमाड़, सल्ट में […]
मुख्यमंत्री धामी ने ’सल्ट क्रान्ति’ के शहीद दिवस कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

You May Like