धनतेरस पर्व आज, इस शुभ योग में करें खरीदारी और भगवान की पूजा

News Hindi Samachar

आज यानि 22 अक्टूबर के दिन धनतेरस पर्व की शुरुआत हो जाएगी। इस वर्ष यह अत्यंत खास है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार यह पर्व दो दिन 22 और 23 तारिख को मनाया जाएगा। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार आज का दिन खरीदारी, दीपदान और भगवान धन्वन्तरि की पूजा के लिए सबसे उत्तम दिन है। मान्यता है कि आज के दिन सोना, चांदी या बर्तन इत्यादि खरीदने से व्यक्ति को कई गुना लाभ प्राप्त होता है और वह जीवन में सभी क्षेत्रों में तरक्की करता है। आज त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है।

जिसमें किसी भी कार्य को शुरू करने से व्यक्ति को कई गुना फल मिलता है। इस शुभ योग में करें प्रॉपर्टी,वाहन और आभूषणों की खरीदारी ज्योतिष पंचांग के अनुसार 22 अक्टूबर के दिन किसी भी प्रकार की प्रॉपर्टी खरीदने के लिए तीन शुभ मुहूर्त का निर्माण हो रहा है।

सुबह के समय 8 से 9 बजे तक, दोपहर 12:30 से 4:20 तक और शाम को 5 से 6 बजे तक। वहीं वाहन खरीदने के लिए दोपहर का समय निर्धारित किया गया है। बता दें कि दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक वहां खरीदारी या बुकिंग अत्यंत शुभ समय है। धनतेरस के दिन सोने, चांदी के आभूषण या बर्तन खरीदने को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

धनतेरस के शुभ अवसर पर तीन शुभ योग का निर्माण हो रहा जिसमें में गहने या बर्तनों की खरीदारी करना सबसे उत्तम है। पंचांग में सुबह 8 से 9 बजे तक, दोपहर को 12 से शाम 4: 20 तक और संध्या के समय 5: से 7:30 बजे तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी ने धान कटाई प्रयोग का किया निरीक्षण

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका ने शनिवार को तहसील सदर के राजस्व ग्राम नकरौंदा मे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत धान के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। 43.30 वर्ग मीटर के प्लॉट में प्रथम खेत के काश्तकार जगदीश छेत्री के खेत में उपज 24.87 किलोग्राम एवं द्वितीय खेत के काश्तकार आनंद […]
जिलाधिकारी ने धान कटाई प्रयोग का किया निरीक्षण

You May Like