जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गर्ब्याल ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट

News Hindi Samachar

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गर्ब्याल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को जिला प्रशासन हरिद्वार द्वारा उत्तराखंड में स्थित भगवान शिव मंदिरों पर आधारित कॉफी टेबल बुक “दि एटर्नल लॉर्ड– ग्रेट शिव टेम्पल्स ऑफ उत्तराखण्ड” भेंट की।

यह पुस्तक भगवान शिव के महानतम स्वरूप सदाशिव से प्रेरित है। इस पुस्तक में उत्तराखण्ड राज्य में स्थित भगवान शिव के लगभग सभी मन्दिरों की पौराणिक एवं एतिहासिक जानकारियों, महत्व, मन्दिरों की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। यह पुस्तक राज्य में आने वाले शिव भक्तों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। इस किताब के सहयोग से शिव भक्त उत्तराखण्ड राज्य में स्थित शिव मन्दिरों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं तथा मंदिरों तक आसानी से पहुंच सकते हैं। राज्यपाल ने इस प्रकार के अभिनव प्रयास के लिए जिला प्रशासन हरिद्वार की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी नौसैनिक वॉरफेयर फैसिलिटी सेंटर का किया दौरा 

चार दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे रक्षामंत्री  भारत और अमेरिका एक साथ काम करने के लिए तत्पर – केंद्रीय रक्षामंत्री वॉशिंगटन/दिल्ली। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चार दिवसीय दौरे पर अमेरिका में हैं। उन्होंने मैरीलैंड में अमेरिकी नौसैनिक वॉरफेयर फैसिलिटी सेंटर का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत और […]
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी नौसैनिक वॉरफेयर फैसिलिटी सेंटर का किया दौरा 

You May Like