विधायक श्री कोली एवं जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने लाभार्थी महिलाओ को महालक्ष्मी किट वितरित कर शुभकामनाएं दी

News Hindi Samachar

पौड़ी ।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम से आज राज्य में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया। जबकि जनपद से वीसी के माध्यम से जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, क्षेत्रीय विधायक श्री मुकेश सिंह कोली एवं लाभार्थी महिलाओ ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। विधायक श्री कोली एवं जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने लाभार्थी महिलाओ को महालक्ष्मी किट वितरित कर शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री श्री और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने लाभार्थी महिलाओं को महालक्ष्मी किट का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने चयनित लाभार्थी माताओं और नवजात शिशुओं को महालक्ष्मी किट वितरित किये। पूरे राज्य में समस्त जनपदों के कुल 16 हजार 929 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का अभियान शुरू किया। प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता का परिणाम है कि इस अभियान से व्यापक जन-जागरूकता आई है। इससे लिंगानुपात में सुधार भी देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि हम अपने आस-पास देखें तो पाएंगे कि बेटों की बजाय बेटियां माता-पिता का अधिक ख्याल रखती हैं। आज जीवन का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहाँ बेटियों ने सफलता न पाई हो। कहा कि नंदा गौरा देवी कन्याधन योजना बेटियों को प्रोत्साहित करने की महत्वपूर्ण योजना है।
कैबिनेट मंत्री श्रीमती आर्या ने कहा कि हमें बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए दोहरी मानसिकता को खत्म करना है। प्रकृति और संविधान ने समानता का संदेश दिया है। इसलिए बेटियों को प्रोत्साहित करना जरूरी है। महिला-पुरुष का समाज में समान महत्व है। भेदभाव की सोच को समाप्त करना है। प्रसवोपरांत मातृ व कन्या शिशु के पोषण और अतिरिक्त देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत प्रथम दो बालिकाओं/जुड़वा बालिकाओं के जन्म पर माता और नवजात कन्या शिशु को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट उपलब्ध कराई जा रही है।

इस अवसर पर विधायक पौड़ी श्री मुकेश सिंह कोली ने मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,  महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य तथा जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुख्यमन्त्री महालक्ष्मी योजना के अंतर्गत जच्चा-बच्चा विशेषकर पुत्री के लिए इस योजना का शुभारंभ किया गया है। कहा कि जब भी परिवार में बेटी जन्म लेगी उनके व उनकी माता के पोषाहार व स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह किट तैयार की गई है।
वहीं जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत कन्या शिशु व उनकी माताओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट दिए जा रहे हैं। जिसमें कुल 23 सामाग्री उपलब्ध हैं। कहा कि जनपद में आज 684 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट देकर लाभाविन्त होंगे।
इस मौके पर विधायक श्री कोली तथा जिलाधिकारी डॉ जोगदण्डे ने विद्या रावत, आकांशा, शालिनी, सूस्मिता, सोनिका गैरोला, शिवानी, नीलम, रजनी फरहाना, सोनम, साक्षी सिलमाना आदि को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित किये।

इस अवसर पर सचिव श्री हरि चंद्र सेमवाल व अन्य विभागीय अधिकारी तथा जनपद से डीपीओ जितेन्द्र कुमार, जिला महामंत्री जगत किशोर बडथ्वाल, क्रांति किशोर, अनूप देवरानी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार अपनी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे डा. धन सिंह रावत का जोरदार स्वागत

श्रीनगर।राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार अपनी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे डा. धन सिंह रावत का जोरदार स्वागत हुआ। क्षेत्र आगमन पर स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय नेता की अगवानी में पलक पावड़े बिछा दिए। श्रीनगर, खिर्सू और पैठाणी में क्षेत्र भ्रमण के दौरान डॉ […]
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार अपनी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे डा. धन सिंह रावत का जोरदार स्वागत

You May Like