ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

News Hindi Samachar
हरिद्वार: लक्सर-सहारनपुर रेल मार्ग पर मोहम्मदपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने सेे एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी विद्या देवी गांव के पास से रेलवे लाइन क्रॉस कर रही थी। तभी वो यहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साइबर ठग ने जज से की डेढ़ लाख रुपये की ठगी

हरिद्वार: व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर साइबर ठगों ने हरिद्वार कोर्ट में कार्यरत एक जज को ही चुना लगा डाला। ठगी का शिकार हुए जज की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक हरिद्वार जिला एवं सत्र न्यायालय […]
साइबर ठग ने जज से की डेढ़ लाख रुपये की ठगी

You May Like